Jio ने फिर से तोड़े रिकॉर्ड, 3 दिनों में 60 लाख जियो फोन की बुकिंग,नवरात्रि से शुरू होगी डिलीवरी
जियो फोन ने महज तीन दिनों में 60 लाख बुकिंग का रिकॉर्ड बना लिया।
नई दिल्ली। जब पिछले साल रिलायंस ने जियो लॉन्च किया था तो जियो ने तमाम टेलीकॉम कंपनियों की नींद उड़ा दी थी। कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, अब रिलायंस के जियो फोन ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। जियो फोन ने महज तीन दिनों में 60 लाख बुकिंग का रिकॉर्ड बना लिया।

जियो फोन ने तोड़े रिकॉर्ड
रिलायंस के 4G फीचर फोन जियो फोन की तीन दिनों में 60 लाख प्री-बुकिंग की गई। फोन की बुकिंग 24 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक हुई। महज तीन दिनों में ही 60 लाख लोगों ने रिलायंस जियो फोन की बुकिंग कर दी। जियो फोन की प्री-बुकिंग कराने वालों के अलावा 1 करोड़ यूजर्स ने रिटेल स्टोर्स पर इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।अब इतनी तादात में बुकिंग होने से कंपनी फोन की डिलीवरी में देरी कर रही है। माना जा रहा है कि नवरात्री से इस फोन की डिलीवरी शुरू की जाएगी। जियो से जुड़े एक एग्जीक्यूटिव की माने तो रुलायंस प्रति सप्ताह 50 लाख जियो फोन बांटेगा। इस हिसाब से कंपनी अगले 6 माह तक 15 करोड़ फोन बांटेगी।

1500 रुपए में स्मार्टफोन
जियो फोन की बुकिंग के शुरुआत में 500 रुपये एडवांस देकर इसकी प्री-बुकिंग करवाई गई है और बाकी के 1,000 रुपये डिवाइस रिसीव करने के दौरान देने होंगे। इस 1500 रुपए को कंपनी 3 साल के बाद वापस कर देगी।

फोन की खासियत
जियो फोन में फ्रंट कैमरा और रियर कैमरा दोनों है। इसकी कीमत को जानने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि फोन में फ्रंट कैमरा नहीं होगा, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक जियो फोन में 2MP का फ्रंट और 2MP का रियर कैमरा है। रिपोर्ट के मुताबिक जियो फोन में 4जीबी इंटरनल मेमोरी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यानी की आप अपने जियो फोन से वीडियो कॉल और वाइस कॉल कर सकते हैं।

जियो फोन में बहुत कुछ
जियो फोन की खासियत आप अपने जियो फोन में 0 बटन दबाकर वेब एक्सेस कर सकते हैं,जिसके बाद आप यूट्यूब वीडियो, फेसबुक, मौसम की जानकारी, वॉलपेपर डाउनलोड जैसे पीचर का इस्तेमाल कर सकते है। जियो फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि ये वॉयस कमांड पर चलता है। आप अपनी आवाज से कॉल रिकॉर्ड, कॉटैक्ट, मैसेज, म्यूजिक और गूगल सर्च कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications