जिन्ना की बेटी की सेवा करता भारतीय उद्योगपति
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की बेटी दीना वाडिया। उम्र करीब 94 साल। उनकी इन दिनों एक भारतीय उद्योगपति बड़े ही मन से सेवा कर रहा है। नाम है नुस्ली वाडिया।

नुस्ली वाडिया चेयरमेन हैं बॉम्बे डाइंग ग्रुप के। दरअसल नुस्ली वाडिया पुत्र हैं दीना वाडिया के। वे इन दिनों अपनी मां के पास न्यूयार्क में ही है। दीना बीते कई सालों से न्यूयार्क में ही रहती हैं।
सूत्रों का कहना है कि नुस्ली चाहकर भी अपनी मां को मुंबई नहीं ला पा रहे हैं। कारण ये है कि डाक्टरों की सलाह की 94 साल की उम्र में न्यूयार्क से दीना को मुंबई लाना खतरे से खाली नहीं है। उन्हें इस उम्र में इतना लंबा हवाई सफर तय नहीं करना चाहिए।
प्रेम विवाह
नुस्ली के साथ उनकी पत्नी भी हैं। वह भी अपनी सास की सेवा कर रही हैं। दरअसल दीना ने देश के बंटवारे से पहले नुस्ली के पिता नेविल से प्रेम विवाह किया था। नेविल का कई साल पहले निधन हो गया था। जिन्ना का विरोध जिन्ना ने इस विवाह का विरोध किया था। हालांकि बेटी ने उनकी नहीं मानी थी। बाद में जिन्ना ने अपनी बेटी से संबंध तोड़ लिए थे।
पाकिस्तान में दीना
दीना को करीब दसेक साल पहले अंतिम बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में तब देखा गया था जब वह भारत-पाकिस्तान के बीच कराची में वन डे मैच को देखने गईं थीं। तब परवेज मुशर्ऱफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे। उन्होंने खुद इकबाल स्टेडियम में उनकी अगवानी की थी। दीना की वह पाकिस्तान की पहली और अंतिम यात्रा थी।
घर पर दावा
कुछ साल पहले दीना मेहता ने मुंबई के मालाबार हिल में स्थित अपने पिता के बंगले के स्वामित्व पर दावा भी ठोका था। हालांकि वह केस अब भी कोर्ट में चल रहा है।
अटल से संबंध
बता दें कि नुस्ली वाडिया को एक दौर में अटल बिहारी वाजपेयी तथा लाल कृष्ण आडवाणी का करीबी माना जाता था। उनका छोटा बेटा इंडिगो एयरलाइन चलाता है बड़ा बेटा आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब का मालिक भी है।












Click it and Unblock the Notifications