असम के मदरसे में 'जिहादी ट्रेनिंग'! बंग्लादेश के आतंकी संगठन से फंडिंग, बिल्डिंग पर चला बुलडोजर

नई दिल्ली, 04 अगस्त। असम में रहकर एक मदरसे बंग्लादेश के आतंकी संगठन से कथित रूप से संबंध रखने वाले प्रमुख मुफ्ती के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। मुफ्ती को गिरफ्तार करने के बाद उस मदरसे को ध्वस्त कर दिया गया है जहां से वो विदेश के आतंकी संगठन के मंसूबों को कामयाब करने ट्रेनिंग देता था।

Madrassa

ये मामला असम के मोरीगांव से जुड़ा हुआ है, जहां एक मदरसे के प्रमुख मुफ्ती को आतंक फैलाने में सहायता देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आतंकी संगठन अंसारुल इस्लाम के साथ मदरसे के प्रमुख मुफ्ती के संबंध होने के आरोप हैं। अंसारुल इस्लाम बंग्लादेश में सक्रिय है। मुफ्ती के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं मदरसे में आतंकी साजिश रचे जाने की बात सामने आने के बाद अब प्रशासन ने उक्त मदरसे को ध्वस्त करा दिया है।

मदरसे के मुफ्ती मुस्तफा को बंग्लादेश के एक आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह असम के मोरीगांव जिले में 2018 से जामी-उल-हुदा मदरसा चलाता है। पुलिस ने मुफ्ती मुस्तफा के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और अन्य सामग्री के साथ कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए। मामले में मदरसे के 8 मौलवियों को हिरासत में लिया जा चुका है। आरोप हैं कि इस मदरसे को बांग्लादेश का आतंकी संगठन अंसारुल इस्लाम फंडिंग कर रहा था। इसके अलावा कट्टरपंथ को बढ़ावा देने के लिए अन्य कई देशों से भी इसे फंड मिल रहे थे। मदरसे में जिहाद को लेकर स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही थी।

फिलहाल पुलिस के अधिकारी आगे जांच कर रहे हैं। मदरसे के आतंकी कनेक्शन को लेकर गहनता से जांच की जा रही है। असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने कहा कि आतंकवादी संगठन धीरे-धीरे असम को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे बांग्लादेश के रास्ते राज्य में प्रवेश कर रहे हैं। वे राज्य के मुस्लिम युवाओं को 'हदीस' की शिक्षा देकर भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+