दलितों पर अत्याचार ना रुके तो 2019 में मोदी को मजा चखाएंगे: जिग्नेश मेवाणी

नई दिल्ली। भीमा कोरेगांव हिंसा में भड़काऊ भाषण देने के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद गुजरात से विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने महाराष्ट्र की भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। मेवाणी ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि मुझे सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि मोदी सरकार मेरा कद बढ़ता देख घबराई हुई है। जिग्नेश ने कहा कि मैं उस स्पॉट पर नहीं गया जहां हिंसा हुई, मैंने बंद में हिस्सा नहीं लिया और मेरे भाषण का कोई हिस्सा भड़ाकाऊ नहीं है। मेवाणी ने कहा कि मेरा पूरा भाषण नेट पर है और हर कोई इसे सुन सकता है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। इसके बावजूद मेरे ऊपर मुकदमे की वजह मुझे समझ में हीं आती है।

वकील हूं, कानून के दायरे में काम करता हूं: जिग्नेश

वकील हूं, कानून के दायरे में काम करता हूं: जिग्नेश

जिग्नेश ने कहा कि मैं पेशे से वकील हूं और हमेशा कानून के दायरे में रहकर काम करता हू्ं, मैने जिंदगी में कभी कानून बिगाड़ने का काम नहीं किया है। मेवाणी ने कहा कि मैं चुना हुआ प्रतिनिधि हूं और फिर भी अगर मुझे इस तरह से निशाना बनाया जा रहा है तो इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में गरीब, दलित, मजदूर के साथ क्या हो रहा है। जिग्नेश ने कहा कि गुजरात में भाजपा 150 सीट की बात कर रही थी लेकिन उसे 99 मिली इससे वो चिढ़ी हुई है। गुजरात में मैंने घमंड तोड़ा, मेरा प्रोफाइल लगातार बढ़ रहा है और अब 2019 में मेरे से भाजपा को खतरा है इसीलिए वो मुझे टागरेट कर रहे हैं।

 दलितों को जैसे टारगेट किया जा रहा उससे हालात बिगड़ेंगे

दलितों को जैसे टारगेट किया जा रहा उससे हालात बिगड़ेंगे

जिग्नेश मेवाणी ने कहा है कि जिस तरह से मामले में सरकार का रुख है, वो ठीक नहीं है। जिस तरह से दलितों को टारगेट किया जा रहा है उससे मामला बिगड़ सकता है। जिग्नेश ने कहा कि मैं अपील करूंगा कि भले ही मुझे निशाना बनाया जा रहा है लेकिन कोई मेरे लिए कोई सड़कों पर ना उतरे, इससे कानून व्यवस्था की समस्या हो सकती है। साथ ही जिग्नेश ने मांग की कि भीमागांव में दलितों पर हमला करने वाले और हिंसा करने वालों पर भी सरकार कार्रवाई करे। जिग्नेश ने पीएम मोदी से सीधे कहा कि गुजरात और महाराष्ट में दलितों टारगेट किया जाना नहीं रुका तो 2019 में आपको मजा चखाएंगे।

9 जनवरी को दिल्ली में हुंकार रैली

9 जनवरी को दिल्ली में हुंकार रैली

जिग्नेश ने ऐलान किया कि 9 जनवरी को दिल्ली में युवा हुंकार रैली होगी। ये सामाजिक न्याय के लिए होगी। उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद मैं मनुस्मृति और संविधान लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय जाऊंगा और उनसे पूछूंगा कि देश किससे चलेगा। आपको बता दे कि भीमा कोरेगांव हिंसा में विधायक जिग्नेश मेवाणी पर सेक्शन 153(A), 505, 117 के तहत पुणे में एफआईआर दर्ज हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+