Jignesh Mevani’s ‘Yuva Hunkaar’ rally: उमर खालिद ने कहा- फूट चुका है मोदी का बुलबुला

नई दिल्ली। पुलिस के सख्त मना करने के बावजूद इस वक्त गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी और उनके समर्थक राजधानी दिल्ली के संसद मार्ग पर युवा हुंकार रैली कर रहे हैं। इस रैली में हजारों लोग मौजूद हैं। कंपकपाती सर्दी होने के बावजूद ये सभी अपने बयानों में मोदी सरकार के खिलाफ आग उगल रहे हैं। इस रैली में जेएनयू के पीएचडी छात्र उमर खालिद भी मौजूद हैं, उन्होंने भी जमकर देश की सरकार पर निशाना साधा है, खालिद ने कहा कि पीएम मोदी का बुलबुला फूट चुका है, साढ़े तीन साल पहले लोग मोदी लहर की बात करते थे, हमारे देश को बांटा गया और ऐसा लगा कि विपक्ष है ही नहीं, लेकिन आज अगर मोदी सरकार के खिलाफ कोई आवाज है, तो इसका श्रेय युवाओं, महिलाओं, किसानों और आम आदमी के आंदोलन को जाता है।

मेवाणी की रैली में उमर ने कहा- फूट चुका है मोदी का बुलबुला

हुंकार रैली में उमर खालिद ने कहा कि हमें चंद्रशेखर, रोहित वेमुला के लिए न्याय चाहिए। मोदी सरकार कहती है कि चंद्रशेखर देश के लिए खतरा है जबकि सच तो ये है कि चंद्रशेखर देश के लिए नहीं, मनुवादियों के लिए खतरा है, ये सरकार मनुवादियों की सरकार है, हम सारे आंदोलनों को साथ लाएंगे, नफरत फैलाने से कुछ नहीं होगा, ये सरकार केवल देश को बांट रही है लेकिन युवा आज जाग उठा है और हम ऐसा होने नहीं देंगे।

बांध ले बिस्तर बीजेपी, राज अब जाने को है: जिग्नेश मेवाणी

मालूम हो कि इससे पहले मीडिया से बात करते हुए मेवाणी ने भी कहा था कि इस देश में एक निर्वाचित प्रतिनिधि को अगर युवाओं के लिए रोजगार, सामाजिक न्याय ,दलितों व अल्पसंख्यकों के लिए बोलने नहीं दिया जाएगा, तो इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा, मोदी सरकार हमारी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, अगर दिल्ली पुलिस ने हम पर एक्शन लिया तो ये गलत होगा, उन्होने ट्वीट कर बीजेपी को चुनौती दी है कि बांध ले बिस्तर बीजेपी, राज अब जाने को है, ज़ुल्म काफ़ी कर चुके, पब्लिक बिगड़ जाने को है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+