'विकास के लिए कांग्रेस से बेहतर प्लेटफॉर्म नहीं', जिग्नेश ने बताया कांग्रेस में क्यों होना चाहते हैं शामिल
'देश के विकास के लिए कांग्रेस से बेहतर प्लेटफॉर्म कोई नहीं', जिग्नेश मेवाणी ने बताया कांग्रेस में क्यों होना चाहते हैं शामिल
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर: गुजरात के निर्दलीय विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। जिग्नेश मेवाणी ने कहा है कि देश के विकास के लिए कांग्रेस से बेहतर प्लेटफॉर्म कोई और नहीं हो सकता है। जिग्नेश मेवाणी ने कहा है, ''राहुल गांधी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो आरएसएस और बीजेपी से कभी समझौता नहीं करते हैं और इसलिए मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं।'' कांग्रेस में क्यों शामिल होना चाहते हैं? इस सवाल के जवाब में जिग्नेश मेवाणी ने कहा, ''एक राष्ट्र के रूप में एक समाज के रूप में, पिछले 6से 7 वर्षों में हमने जो कुछ भी देखा है, वह लोकतंत्र के विनाश के अलावा और कुछ नहीं है। हमारे सामाजिक ताने-बाने, भारत के हमारे विचार और भारतीय संविधान पर हमला हुआ है।''

आखिर क्यों कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं जिग्नेश मेवाणी
हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए जिग्नेश मेवाणी ने आगे कहा, ''जिस तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) काम कर रहे हैं, इस बात की पूरी संभावना है कि वे संविधान में संशोधन करेंगे और हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों को नष्ट करते रहेंगे। ऐसी स्थिति में मुझे लगता है कि मेरा कर्तव्य है कि मैं संविधान और भारत के अपने विचार की रक्षा के लिए वह सब कुछ करूं जो मैं कर सकता हूं। इसके लिए मुझे बस एक प्लेटफॉर्म चाहिए। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत वाले प्लेटफॉर्म से बेहतर मंच और क्या हो सकता है। कांग्रेस पार्टी भारत के हमारे विचार के अनुरूप है और जो संविधान का जश्न मनाता हो। मेरा मानना है कि राहुल गांधी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो आरएसएस और बीजेपी से कभी समझौता नहीं करते हैं, और इसलिए मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं।''
Recommended Video

क्या सिब्बल और कांग्रेस के अन्य नेताओं की बात सुन परेशानी नहीं होती?
कपिल सिब्बल और कांग्रेस के अन्य नाराज नेताओं के बारे में पूछे जाने पर जिग्नेश मेवाणी ने कहा, ''सभी राजनीतिक दलों में आंतरिक कलह और विरोध तो होता ही है। लेकिन शुरुआत के रूप में मेरा कर्तव्य है कि जो लोग जा रहे हैं उनके बारे में चिंतित होने के बजाय अधिक लोगों को पार्टी में लाया जाए। कन्हैया कुमार (जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं) और मैं हर राज्य के हजारों-हजारों युवाओं तक पहुंचूंगा। मैं वास्तव में आशावादी और आशान्वित हूं कि हार्दिक (पटेल), कन्हैया और मुझे देखकर कई लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे। जिन लोगों ने पार्टी छोड़ दी है, वे प्रभाव नहीं डाल पाए हैं, लेकिन हमारे शामिल होने से लोगों में जबरदस्त उत्साह है।''

गुजरात में कांग्रेस की स्थिति पर क्या बोले जिग्नेश मेवाणी?
कांग्रेस ने गुजरात में साल 2017 में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। उसके बाद विपक्ष और कांग्रेस ने जो गति बनाई थी वह कहीं खो गई है। इस बारे में बात करते हुए जिग्नेश मेवाणी ने कहा, ''मुझे यह स्वीकार करना होगा कि गुजरात कांग्रेस में उतार-चढ़ाव आए हैं। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, हमारे पक्ष में गति आएगी और हार्दिक और मैंने बेरोजगारी के मुद्दे पर कुछ बड़ा करने की योजना बनाई है। हम जनता तक पहुंचेंगे और चीजें बहुत जल्द बदल जाएंगी।''












Click it and Unblock the Notifications