क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

झारखंड: हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में दिखी विपक्ष की ताकत, दिग्गजों का जमावड़ा

Google Oneindia News

Recommended Video

Hemant Soren के Oath-Ceremony में दिखी विपक्षी दलों की एकता | वनइंडिया हिंदी

रांची। हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली इस दैरान झारखंड मुक्‍ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हमेंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष की एकजुटता देखने को मिली है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित मंच पर सीताराम येचुरी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। बता दें कि रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें तमाम गेस्ट मंच पर पहुंचे थे।

झारखंड के 11वें मुख्‍यमंत्री बने हेमंत सोरेन

झारखंड के 11वें मुख्‍यमंत्री बने हेमंत सोरेन

झारखंड विधानसभा चुनाव में गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद रविवार को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वो झारखंड के 11वें मुख्‍यमंत्री बन गए हैं। आपको बता दें कि जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। झारखंड-मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन ने 81 सीटों वाली विधानसभा में 47 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें जेएमएम के 30, कांग्रेस के 16 और आरजेडी के 1 विधायक को जीत मिली है।

शपथ ग्रहण में पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

शपथ ग्रहण में पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

हेमंत सोरेन ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई दिग्गजों का आमंत्रित किया है। मंच पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भी पहुंचीं हैं, इस दौरान उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया और हेमंत सोरेन को बधाई बी दी है।

राहुल गांधी के साथ पहुंचे अशोक गहलोत

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहिता राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे हैं। कांग्रेस के लिए भी यह अहम पर है क्योंकि झारखंड बनने के पूर्व ऐसा पहली बार है जब पार्टी सरकार में आई है। बता दें कि राज्य में हेमंत सोरेन की जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन को बहुमत प्राप्त हुआ है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद

रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच से एकबार फिर विपक्ष की एकजुटता दिखाई दी है। मंच पर राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अशोक गहलोत, संयज सिंह, भूपेश बगेल, डी राजा और सीताराम येचुरी के अलावा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

Comments
English summary
jhrkhand hemant soren Oath ceremony jmm congress rjd
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X