झारखंड: शिबू सोरेन के घर अहम बैठक, हेमंत सोरेन को चुना जाएगा विधायक दल का नेता, 27 दिसंबर को लेंगे CM पद की शपथ
Recommended Video
नई दिल्ली। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) की अगुवाई वाली महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। बहुमत हासिल करने के बाद आज जेएमएम की अहम बैठक है। झामुमो के नेतृत्व में कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन को पहले ही 46 सीटों पर जीत हासिल हो चुकी है, जो सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत का आंकड़ा है। आज झामुमो नेपार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलायी है।
विधानसभा चुनावों में विजयी विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जेएमएम की ओर से कहा गया है कि वो गठबंधन की इच्छा को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के सामने रखेंगे, अगर उनकी सहमति मिली तो शपथ ग्रहण का कार्यक्रम मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। वहीं सरकार में मंत्रिपदों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बातचीत करने के बाद फैसला लिया जाएगा।