Jammu Tawi Train: लातेहार में जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती-लूटपाट, बदमाशों ने की फायरिंग, कई घायल

jammu tawi Express Train News: संबलपुर से जम्मूतवी तक जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस में झारखंड के बरवाडीह और लातेहार स्टेशन के बीच डकैती और लूटपाट हुई है। यह घटना शनिवार देर रात की है। बदमाशों ने इस दौरान फायरिंग भी की है। कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन की बीच संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में जमकर लूटपाट की गई है। अपराधियों ने आठ से दस राउंड फायरिंग की है और यात्रियों के साथ जमकर मारपीट भी किया गया है।

Muri jammutawi Express Train News

मारपीट की घटना में कई यात्री जख्मी भी हुए हैं। लूटपाट की पूरी घटना स्लीपर बोगी एस 9 में हुई है। पुलिस ने बोगी से दो खोखा भी बरामद किया है।

हालांकि लूटपाट के बाद अपराधी फरार हो गए। जब ट्रेन डालटनगंज स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर हंगामा किया। जिसकी वजह ट्रेन डालटनगंज में करीब दो घंटे लेट हो गई। घायल यात्रियों को डालटनगंज स्टेशन पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

घटना के बारे में रेल यात्रियों ने कहा कि जम्मूतवी एक्सप्रेस जैसे ही लातेहार स्टेशन से खुली, अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दिया। कम से कम 6 से 8 लोग थे। उन्होंने 35 से 40 मिनट तक लूटपाट की और बंदूक की नोक पर सबको डरा कर रखा। बरवाडीह स्टेशन पर ट्रेन के रुकने से पहले ही चेनपुलिंग कर आरोपी फरार हो गए। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने कुछ यात्रियों को इस दौरान पीटा भी था। जो घायल हो गए थे।

रेलवे की टीम मामले की जांच में लगी हुई है। डालटनगंज पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज की है। ट्रेन में इस हादसे के वक्त आरपीएफ के जवान मौजूद थे या नहीं, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+