शादी के रिसेप्शन में लड़की के फूफा ने मांगे गोलगप्पे तो चल गए लाठी डंडे, एक की मौत दर्जनों घायल
नई दिल्ली। झारखंड के डुमरा में छोटी सी बात पर खूनी खेल हो गया। दरअसल रविवार रात दास टोला में एक शादी की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। जश्न का माहौल था और सभी लोग बेहद खुश थे। इस बीच वहां पहुंचे दुल्हन के फूफा ने चाट के स्टाल पर गोलगप्पे क्या मांगे कि वहां लाठी डंडे चल गए। इस घटना में न सिर्फ दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए जबकि एक की मौत भी हो गई।
क्या था मामला?
रिसेप्शन में जब लड़की के फूफा फूलचंद ने चाट के स्टाल पर गोलगप्पे मांगे तो उनकी तोतली जुबान से स्टाल वाला चिढ़ गया और बोला कि ठीक से बोलो तभी गोलगप्पे दूंगा। इसपर बात इतनी बढ़ी कि मारपीट तक आ गई और फिर जो कोई भी इसके बीच बचाव में आया वह बुरी तरह घायल हुआ।
लड़के वालों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि लड़के वालों की ओर से 40 से 50 की संख्या में लोग लाठी डंडे, बेल्ट, हॉकी स्टिक लेकर आए और लड़की वालों पर टूट पड़े। उन लोगों ने उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस सब में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान बुरी तरह से घायल फुलारीटांड दास टोला निवासी दिलीप की बोकारो ले जाने के रास्ते मौत हो गई।
आक्रशित लोगों ने लगाया जाम
घटना से गुस्साए इलाके के लोगों ने डुमरा मोड़ का आधे घंटे तक जाम लगाए रखा। बता दें कि इस ये सब करने वाले आरोपियों ने पास की मीट की दुकान में भी तोड़फोड़ मचा दी। सोमवार सुबह एसडीपीओ मनोज कुमार समेत कई थाना की पुलिस ने डुमरा पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया।
यह भी पढ़ें- भारत-पाक मैच देखकर सोए दलित किसान की हत्या, छप्पर के नीचे रख दबंगों ने जलाया