Dhanbad Mine Collapse: BCCL की अवैध कोयला खदान ढही, 3 शव बरामद, बढ़ सकती है मौतों की संख्या

Dhanbad BCCL coal mine collapse: झारखंड के धनबाद में आज (9 जून) एक अवैध कोयला खदान के धंसने से कम से कम तीन की मौत हो गई और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Jharkhand Dhanbad coal mine collapse

Jharkhand Dhanbad coal mine collapse: झारखंड के धनबाद में आज (9 जून) को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की एक खुली खदान का हिस्सा ढह गया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के फंसने होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ये अवैध कोयला का खदान था। बचाव कार्य जारी है।

धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने कहा है कि एक शव बरामद हो गया है और कई मौतों की पुष्टि की जा रही है। हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई ने तीन मौतों की पुष्टि की है।

धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने कहा है कि हम बीसीसीएल की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। हम बीसीसीएल की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।"

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां अफरा-तफरी मची हुई है। सब-इंस्पेक्टर बिनोद उरांव ने कहा है कि खदान भौरा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। ऐसा लगता है कि अवैध खनन चल रहा था। हम मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक, हमारे पास मरने वालों की संख्या के बारे में कोई पुष्टि नहीं है।

एक चश्मदीद ने कहा कि जब खदान धंसी तो कई स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+