सब्जी बेच रही थीं पुलवामा शहीद की पत्नी, सीएम हेमंत सोरेन ने तुरंत की मदद
रांची। बीते दिनों पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को एक साल हुआ है। बड़े नेताओं से लेकर देश की जनता तक ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। तकरीबन एक साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। उस वक्त शहीदों के परिवारों के लिए ना जाने कितनी तरह के वादे भी किए गए। लेकिन इस बीच झारखंड के सिमडेगा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो पूरे देश और व्यवस्था को शर्मसार कर रही है।

तस्वीर हुई थी वायरल
झारखंड के गुमला जिले के रहने वाले विजय सोरेंग भी इस हमले में शहीद हुए थे। लेकिन उनका परिवार काफी कठिनाईयों के बीच जी रहा है। शहीद की पत्नी विमला देवी परिवार को पालने के लिए सब्जी बेचने का काम कर रही हैं। उनकी शुक्रवार को एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह सड़क किनारे बैठी सब्जी बेच रही थीं। शहीद की पत्नी की ये तस्वीर एक ट्विटर यूजर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए ट्वीट की थी।
सोरेन ने मामले में संज्ञान लिया
बाद में मुख्यमंत्री सोरेन ने इस मामले में संज्ञान लिया और सिमडेगा जिला प्रशासन को तत्काल शहीद के परिवार की मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिमडेगा के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) को टैग करते हुए कहा, 'शहीद देश की धरोहर होते हैं। कृपया इनकी हर संभव मदद करते हुए जरूरी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द पहुंचाएं और सूचित करें।' उनके निर्देश दिए जाने के बाद जिला प्रशासन ऐक्शन में आया।

डीसी ने कुछ देर बाद रिप्लाई किया
डीसी ने कुछ देर बाद रिप्लाई करते हुए कहा, 'सर जिला प्रशासन की ओर से शहीद के आश्रितों को हर संभव मदद देने की पहल की जा रही है। शुक्रवार सुबह ही अनुमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा और प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिमडेगा ने शहीद के आश्रितों के घर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल लिया।' उन्होंने अपने रिप्लाई में शहीद के परिवार की एक तस्वीर भी शेयर की।

रघुवर दास ने किया था वादा
जानकारी के लिए बता दें झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुलवामा हमले के दो दिन बाद यानी 16 फरवरी 2019 को एक माह का वेतन देने का ऐलान किया था। उस वक्त दास ने कहा था, शहीद मरते नहीं हैं, वे स्वर्ग के हकदार होते हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा था, 'मैं शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। हमारी सरकार विजय सोरेंग के परिजनों को 10 लाख रुपये और एक नौकरी देगी।'
क्या कहना है लोगों का?
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा की गई इस मदद के बाद लोग उनकी काफी सराहना कर रहे हैं। उनके ट्वीट पर पवन नाम के शख्स ने कमेंट करते हुए कहा, 'आज देश की जनता को अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसे मुख्यमंत्री चाहिए !! जय हिन्द जय भारत !!' सुमित नाम के शख्स ने कहा, 'मान्नीय मुख्यमंत्री के पास जो शिकायतें आजकल ट्विटर के द्वारा उन्हें दी जा रही हैं और जिस तरह से उन सभी शिकायतों पर वे तुरंत कार्यवाई करते हैं। ये सब देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि झारखंड में बदलाव आ रहा है। धन्यवाद।'
सोशल मीडिया पर लोगों की परेशानी सुनते हैं सोरेन
श्याम नाम के एक शख्स ने लिखा है, 'हेमंत सोरेन जी मेरी जानकारी में देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो सोशल मीडिया के जरिए लोगों की बात सुनते हैं और जवाब देते हैं। समाधान के लिए आदेश देते हैं, जनता से जुड़ने के लिए उनतक पहुंच बनानी होगी। देश के हर नेता को इस तरह की पहल करनी चाहिए।' वहीं अमित नाम के शख्स ने लिखा है, 'जनता के प्रति आपकी ततपरता तथा सजगता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री जी।'
'हृदय विदारक है तस्वीर'
इनफॉर्मड रांची नाम के यूजर ने ऐसी तस्वीर पर दुख जताया और कहा, 'यह एक हृदय विदारक तस्वीर है। शुक्रिया उनका जिन्होंने मुख्यमंत्री महोदय तक बात पहुंचाई। लेकिन सवाल ये है कि क्या हर बार मुख्यमंत्री को ब्यूरोक्रेसीय को आगाह करना होगा? लगातार हर दिन इन्हें हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। इसे सुधारने की आवश्यकता है।' युवराज नाम के यूजर ने कहा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद आभार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सर, जैसे ही कोई मामला आपके संज्ञान में आता है, उस पर त्वरित कार्रवाई कर समस्या का निराकरण किया जाता है। इसके लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया, बधाई, आपको सलाम करता हूं।'
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications