क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सात फेरे लेने से पहले ही मंडप में गिर गया दूल्हा और मुंह से निकला झाग, फिर दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

Google Oneindia News

इटखोरीः झारखंड के इटखोरी जिले में एक दूल्हा फेरे लेते समय अचानक मुर्छित होकर गिर गया, जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मंडप में दूल्हा गिरा तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे, दुल्हन इसे देखकर डर गई, और शादी के लिए ना कर दी। दुल्हन के घर वालों ने भी दुल्हन का साथ दिया। शादी से इनकार किया तो दूल्हा और दुल्हन के परिवार वालों के बीच तीखी नोंकझोक हुई।

शुक्रवार को होने वाली थी शादी

शुक्रवार को होने वाली थी शादी

झाखंड के इटखोरी जिले के चिरीदिरी गांव में काजल और राखी नाम की लड़की की शुक्रवार को शादी थी। दोनों बहनों के एक ही गांव के दो चचेरे भाइयों से शादी तय की गई थी। शाम को बारात आने के बाद शादी की रस्में शुरू हुई।

 #KarnatakaElections2018: एग्जिट पोल को सिद्धारमैया ने दो दिन का मनोरंजन बताया, बोले रविवार का मजा लीजिए #KarnatakaElections2018: एग्जिट पोल को सिद्धारमैया ने दो दिन का मनोरंजन बताया, बोले रविवार का मजा लीजिए

दूल्हे में गिर गया दूल्हा

दूल्हे में गिर गया दूल्हा

दोनों दूल्हे शादी के मंडप में पहुंचे। इसी दौरान एक दूल्हा मूर्छित हो गया और शादी में मंडप में गिर गया। हर कोई इस घटना को देखकर हैरान रह गया। जमीन में गिरते ही दूल्हें के मुंह से झाग आने लगा। कुछ देर बाद जब दूल्हे को दोबारा होश आया तो दोबारा फेरे लेने की बात कही गई लेकिन दुल्हन ने साफ इनकार कर दिया। वहीं, दूसरी लड़की ने भी शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद लड़कियों के परिजन दोनों को घर ले गए।

बिना दुल्हन लौट गई बारात

बिना दुल्हन लौट गई बारात

शुक्रवार को कैलू सिंह के दोनों पुत्रों भीम एवं दीपक तथा भतीजे होरिल की शादी होनी थी। लेकिन इनकी शादी नहीं हो पाई। बिना दुल्हन की दोनों दूल्हों को बारात के साथ गांव में वापस लौटना पड़ा।

पटना में डांसर के चेंजिंग रूम में घुसकर की छेड़छाड़, विरोध किया तो मुखिया ने मारी गोलीपटना में डांसर के चेंजिंग रूम में घुसकर की छेड़छाड़, विरोध किया तो मुखिया ने मारी गोली

Comments
English summary
jharkhand bride refuses to marry groom fell on ground
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X