Jharkhand Polling: दूसरे चरण का मतदान संपन्न, रिकॉर्ड 62.40 फीसदी हुई वोटिंग
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। इस चरण में प्रदेश की 20 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ये सीटें हैं- जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिसई, सिमडेगा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव और कोलेबिरा। जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी को छोड़कर बाकी 18 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी, वहीं जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस फेज में 18 सीटें नक्सल प्रभावित हैं, ऐसे में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। दूसरे चरण में कुल 260 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 231 पुरुष और 29 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास, सरयू राय, गौरव वल्लभ, पूर्व मंत्री राजा पीटर, पूर्व नक्सली कुंदन पाहन समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद होगा। पढ़िए, झारखंड में दूसरे चरण के मतदान का पल-पल का लाइव अपडेट...
झारखंड के द्वितीय चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बने। एक समृद्ध और प्रगतिशील झारखंड के लिए आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है।
— Amit Shah (@AmitShah) December 7, 2019
13.03% voting recorded till 9 am in the second phase of polling in Jharkhand. Voting is underway for 20 seats. #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/fbNFk53PX2
— ANI (@ANI) December 7, 2019
आपका एक-एक वोट झारखण्ड का भविष्य तय करेगा, झारखण्ड के विकास की रफ्तार को बढ़ाएगा। वोट करने जरूर जाएं।#PehleMatdanPhirJalpan
— Raghubar Das (@dasraghubar) December 7, 2019
Jharkhand: People queue up to cast their votes at a polling station in Khunti during the second phase of voting for assembly elections. #JharkhandElection2019 pic.twitter.com/hKXiCLgxeI
— ANI (@ANI) December 7, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव में आज दूसरे दौर का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2019