क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

झारखंड में चौथे चरण का चुनाव खत्म, 15 सीटों पर 63 फीसदी मतदान

New Delhi, India

Google Oneindia News

Recommended Video

    Jharkhand Assembly Election-2019 : चौथे चरण की 15 सीटों पर वोटिंग खत्म | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के तहत आज 15 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। इस चरण में 63 फीसदी मतदान हुआ है। चौथे चरण में 15 सीटों पर कुल 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। चौथे चरण में चार जिलों की 15 सीटों- देवघर (सु), जमुआ (सु), चंदनकियारी (सु), मधुपुर, बागोदर, गाण्डेय, गिरीडीह, डुमरी, बोकारो, सिंद्री, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा पर वोट डाले गए हैं। झारखंड में कुल पांच चरणों में मतदान होना है, ऐसे में एक चरण और बाकी है। चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। झारखंड में चौथे चरण का मतदान का लाइव अपडेट।

    Jharkhand Assembly Elections 2019 fourth phase Polling Live Update

    Newest First Oldest First
    6:09 PM, 16 Dec

    इस चरण में 62.46 फीसद मतदान हुआ है। हालांकि अभी आखिरी आंकड़ा राज्‍य निर्वाचन ने जारी नहीं किया है। ऐसे में इस आंकड़े में थोड़ा सा फर्क आ सकता है।
    6:08 PM, 16 Dec

    इस चरण में सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
    6:07 PM, 16 Dec

    झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान संपन्‍न हो गया है। इस चरण में 15 सीटों पर सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया गया।
    5:23 PM, 16 Dec

    शाम चार बजे तक चंदनक्यारी में 69.64 फीसदी, सिंदरी में 60.83, निरसा में 59.67, धनबाद में 43.69, झरिआ में 47.12, टुंडी में 62.91 और बाघमारा में 55.59 फीसदी मतदान हुआ है।
    5:22 PM, 16 Dec

    शाम चार बजे तक मधुपुर में 58.11 फीसदी, देवघर में 53.76, बगोदर में 62.82, जमुआ में 55.63, गांडेय में 62.69, गिरीडीह में 60.43, डुमरी में 61.42, बोकारो में 44.50फीसदी मतदान हुआ है।
    5:16 PM, 16 Dec

    झारखंड में 4 बजे तक 56 फीसदी मतदान हुआ है।
    4:38 PM, 16 Dec

    झारखंड चुनाव का 2 बजे तक का आंकड़ा आ गया है। 2 बजे तक 56.02 फीसदी मतदान हुआ है।
    4:03 PM, 16 Dec

    मतदान में अब आखिरी एक घंटे का समय बचा है। 5 बजे मतदान का समय खत्म हो जाएगा। इसके बाद किसी को बूथ में एंट्री नहीं दी जाएगी।
    4:03 PM, 16 Dec

    105 साल की वृद्ध महिलाविमला दिव्या ने साप्तर मतदान किया। वृद्ध महिला को युवक गोद में उठाकर बूथ ले गया।
    3:33 PM, 16 Dec

    चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के खलचो गांव में मतदान करने आए दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि हार्ट अटैक से बुजुर्ग की जान गई।
    3:29 PM, 16 Dec

    जमुआ, बगोदर, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में मतदान खत्म हो गया है। इन सीटों पर तीन बजे तक वोटिंग हुई।
    2:58 PM, 16 Dec

    अभी तक देखा जा रहा है कि शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत ज्यादा है। गांव के बूथों पर लंबी कतारे हैं।
    2:46 PM, 16 Dec

    दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा चंदनक्यारी में 54.53 फीसदी जबकि सबसे कम बोकारो में 32.35 फीसदी मतदान हुआ है।
    2:22 PM, 16 Dec

    धनबाद में अपनी मां के साथ वोट डालने आई युवती पहली बार वोट डालने के बाद उंगली के निशान को दिखाते हुए।
    2:06 PM, 16 Dec

    झारखंड में 1 बजे तक 44.74 फीसदी वोटिंग हुई है।
    1:37 PM, 16 Dec

    बोकारो के उलगोडा बूथ संख्या 578 एवं 579 पर शुरुआती घंटों में एक भी वोट नहीं पड़ा। अधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
    12:58 PM, 16 Dec

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे कार्यकर्ताओं के साथ बी.एड कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पहुंचे हैं।
    12:55 PM, 16 Dec

    पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र के संत जेवियर स्कूल सेक्टर 1/C बूथ संख्या 331 पर दुमका से आकर मतदान किया।
    12:38 PM, 16 Dec

    धनबाद जिले की सीटों पर काफी तादाद में दिव्यांग मतदाताओं ने भी भागीदारी की है। कई लोग दूसरों का सहरा लेकर बूथ तक पहुंचे।
    12:30 PM, 16 Dec

    कुछ बूथ से ईवीएम में खराबी की खबरें हैं। इसे अधिकारी ठीक कर रहे हैं। इसके चलते थोड़ी देर मतदाताओं को इंतजार जरूर करना पड़ रहा है।
    12:22 PM, 16 Dec

    11 बजे तक दरी सीट पर 30% , धनबाद - 53%, झरिया - 30%, टुंडी - 44% और बाघमारा में 51 फीसदी मतदान हुआ है।
    12:12 PM, 16 Dec

    जमुआ, बगोदर, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में मतदान अपराह्न तीन तक बजे चलेगा जबकि अन्य सीटों पर मतदान शाम पांच तक चलेगा।
    12:00 PM, 16 Dec

    मतदान जारी हुए करीब चार घंटे हो गए हैं। झारखंड में अभी तक मतदान शान्तिपूर्ण है।
    11:48 AM, 16 Dec

    झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। किन्नरों ने नाच गाकर मतदान करने की अपील की है।
    11:38 AM, 16 Dec

    सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। 4 जिलों की 15 विधानसभा सीटों में से तीन सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
    11:26 AM, 16 Dec

    झारखंड में सुबह के 11 बजे तक 21 फीसदी वोटिंग हुई है। इससे पहलेे 9 बजे तक 11.77 फीसदी मतदान हुआ था।
    11:12 AM, 16 Dec

    झारखंड सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर लिखा, मां-बहनों से अपील है कि झारखंड के उज्जवल भविष्य के लिए वोट करें. आज मतदान करने अवश्य जाएं. आपका एक-एक वोट महिलाओं को सशक्त बनाएगा।
    11:05 AM, 16 Dec

    पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मतदान शुरू होने से पहले ट्वीट किया, झारखंड विधानसभा चुनाव में आज चौथे दौर के लिए मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपना वोट अवश्य डालें और लोकतंत्र के इस पावन पर्व के भागीदार बनें।
    11:01 AM, 16 Dec

    झारखंड के चौथे चरण में 15 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। चौथे चरण में 221 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 22 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं।
    10:50 AM, 16 Dec

    देवघर विधानसभा अंतर्गत देवघर प्रखंड के घाघी बूथ नंबर 34 पर ईवीएम खराब होने के कारण डेढ़ घंटे के बाद मतदान शुरू हो सका है।
    READ MORE


    Comments
    English summary
    Jharkhand Assembly Elections 2019 fourth phase Polling Live Update
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X