क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

झारखंड: अंतिम चरण का मतदान संपन्न, 68.99% पड़े वोट, 23 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

Google Oneindia News

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में पांचवे चरण के तहत आज 16 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। पांचवे चरण में 6 जिलों की 16 सीटों पर शाम पाच बजे तक कुल 68.99 फीसदी वोटिंग हुई। इन सीटों पर कुल 237 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है और 23 दिसंबर को रिजल्ट आएगा। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। झारखंड में कुल पांच चरणों में मतदान संपन्न हुआ है। पांचवे चरण के तहत झारखंड की राजमहल, बोरियो, लिट्टीपाड़ा, सारठ, पाकुड़, शिकारीपाड़ा, नाला, जामा, गोड्डा, जामताड़ा, बरहेट, दुमका, जरमुंडी, महगामा, महेशपुर और पोड़ैयाहाट में वोट डाले जाएंगे। चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Jharkhand Assembly Elections 2019 fifth phase Polling Live Update
Newest First Oldest First
5:34 PM, 20 Dec

झारखंड में अंतिम चरण का मतदान संपन्न, 68.99 फीसदी पड़े वोट, 23 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
4:25 PM, 20 Dec

बोरियो, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, बारहत और सिकारीपोरा सीटों पर मतदान संपन्न।
4:11 PM, 20 Dec

झारखंड में पांचवे और अंतिम चरण के लिए पांच विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है, वोटिंग दोपहर 3 बजे तक ही होनी थी।
3:48 PM, 20 Dec

झारखंड में अंतिम चरण का मतदान जारी, 3 बजे तक 62.65 % पड़े वोट
3:20 PM, 20 Dec

रांची-कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल पहुंचा निर्वाचन आयोग, निष्पक्ष मतगणना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
2:55 PM, 20 Dec

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, शाम साढ़े 5 बजे एग्जिट पोल से एम्बार्गो हटा लिया जाएगा
2:06 PM, 20 Dec

झारखंड में अंतिम चरण का मतदान, कृषि मंत्री रणधीर सिंह नें डाला वोट
1:50 PM, 20 Dec

झारखंड में अंतिम चरण का मतदान, 1 बजे तक 49.38 फीसदी मतदान
1:13 PM, 20 Dec

शाम 5 बजे वोटिंग हो जाएगी समाप्त, इसके बाद आएंगे एग्जिट पोल
12:54 PM, 20 Dec

झारखंड- JMM नेता साइमन मरांडी ने किया मतदान, महागठबंधन की सरकार बनने का दावा
12:54 PM, 20 Dec

झारखंड- कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह का दावा, पूरी तरह से हार रही है BJP
12:31 PM, 20 Dec

अंतिम चरण के मतदान में रघुवर दास सरकार के दो मंत्री लुइस मरांडी और रणधीर सिंह की अग्नि परीक्षा
12:11 PM, 20 Dec

झारखंड में अंतिम चरण का मतदान, सुबह 11 बजे तक 29.19 फीसदी वोटिंग
11:35 AM, 20 Dec

झारखंड चुनाव: देवघर में महिलाओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है
11:15 AM, 20 Dec

झारखंड में ठंड के बावजूद अब मतदान में तेजी, पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग मतदाता भी वोट डालने पहुंचे
10:47 AM, 20 Dec

झारखंड चुनाव: दुमका के बरतल्ली में मंत्री लुईस मरांडी ने डाला वोट
10:25 AM, 20 Dec

झारखंड में अंतिम चरण का मतदान जारी, पोलिंग बूथ के बाहर लगी लंबी कतारें
9:59 AM, 20 Dec

पहली बार वोट करने जा रहे युवाओं से अपील है कि बड़ी संख्या में वोट करने जाएं, आप सभी से अपील है वोट करने जरूर जाएं। झारखण्ड के विकास को आपका वोट नई गति देगा- सीएम रघुवर दास
9:34 AM, 20 Dec

झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 16 सीटों पर मतदान जारी, 9 बजे तक 12 फीसदी मतदान
9:22 AM, 20 Dec

धूप खिलने पर मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है
9:21 AM, 20 Dec

कई जगहों पर मतदान पर ठंड का असर, ठंड के कारण लोग मतदान स्थल तक नहीं पहुंच रहे
9:16 AM, 20 Dec

झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 16 सीटों पर मतदान जारी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा
7:56 AM, 20 Dec

झारखंड पांचवें चरण के मतदान के लिए वोटिंग जारी, ठंड के बावजूद पोलिंग बूथ के बाहर लगी लंबी कतारें।
7:42 AM, 20 Dec

झारखंड चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है और लोगों को झारखंड विधानसभा चुनाव में भाग लेने की अपील की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि आज पांचवें और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस महोत्सव में शामिल होकर रिकॉर्ड मतदान करें।
7:05 AM, 20 Dec

झारखंड विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया। बोरियो, बरहेट, लिटीपारा, महेशपुर और शिकारीपारा सीटों पर मतदान7 बजे से शुरू होकर दोपहर के 3 बजे तक चलेगा।
6:50 AM, 20 Dec

सारी तैयारियां पूरी, चंद पलों में शुरू होगा मतदान।
6:48 AM, 20 Dec

पांचवें चरण में बोरियो, बरहेट, लिटीपारा, महेशपुर और शिकारीपारा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर और दोपहर 3 बजे तक चलेगा। वहीं बाकी सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से 5 बजे तक चलेगा।
6:22 AM, 20 Dec

झारखंड में पाचवें चरण के लिए सुबह 7 सबजे से शुरू होगी वोटिंग , सुरक्षा के सख्त इतंजाम।
5:32 AM, 20 Dec

जरमुंडी सीट पर सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशी हैं जबकि पोड़ैयाहाट सीट पर सबसे कम 8 प्रत्याशी
5:32 AM, 20 Dec

कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री लुईस मरांडी और रणधीर सिंह भी मैदान में हैं
READ MORE

Comments
English summary
Jharkhand Assembly Elections 2019 fifth phase Polling Live Update
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X