झारखंड: अंतिम चरण का मतदान संपन्न, 68.99% पड़े वोट, 23 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में पांचवे चरण के तहत आज 16 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। पांचवे चरण में 6 जिलों की 16 सीटों पर शाम पाच बजे तक कुल 68.99 फीसदी वोटिंग हुई। इन सीटों पर कुल 237 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है और 23 दिसंबर को रिजल्ट आएगा। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। झारखंड में कुल पांच चरणों में मतदान संपन्न हुआ है। पांचवे चरण के तहत झारखंड की राजमहल, बोरियो, लिट्टीपाड़ा, सारठ, पाकुड़, शिकारीपाड़ा, नाला, जामा, गोड्डा, जामताड़ा, बरहेट, दुमका, जरमुंडी, महगामा, महेशपुर और पोड़ैयाहाट में वोट डाले जाएंगे। चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications