डेलीहंट लेकर आएगा झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम का व्यापक कवरेज
नई दिल्ली। झारखंड में पांचवें और आखिरी दौर के मतदान और एग्जिट पोल के ट्रेंड्स के बाद सबकी निगाहें अब कल होने वाली मतगणना पर टिक गई हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत के बाद ये तीसरा राज्य हैं जहां विधानसभा चुनाव हुए हैं। इन तीनों ही राज्यों में भाजपा ही सत्ता पर काबिज थी। इससे पहले अक्टूबर में महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए थे। हरियाणा में जहां भाजपा ने चुनाव परिणाम के बाद जेजेपी से गठबंधन कर एक बार फिर सत्ता में वापसी मुमकिन की, वहीं महाराष्ट्र में लंबे चले सियासी उलटफेर के बाद उसे सत्ता से बेदखल होना पड़ा।
81 सदस्यों वाले झारखंड में 2014 के चुनाव में भाजपा ने आजसू के साथ चुनाव लड़कर 35 सीटें हासिल की थीं, जबकि आजसू को 5 पर जीत मिली थी। झारखंड राज्य बनने के बाद पहली बार रघुबर दास के नेतृत्व में किसी सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा कर इतिहास रचा है। 2014 में झामुमो 17 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर थी, जबकि कांग्रेस को केवल 6 सीटें ही हासिल हुई थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
इस बार के चुनाव में परिस्थितियां बदली हुई हैं। पिछले चुनाव में भाजपा का सहयोगी दल आजसू इस बार अलग चुनाव लड़ रहा है, जबकि भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। झामुमो के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी भी साथ हैं। केंद्र और बिहार में एनडीए के सहयोगी एलजेपी और जेडीयू भी बहुत कम हैसियत होते हुए भी कुछ सीटों पर अलग लड़कर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन सियासी समीकरणों के बीच भाजपा क्या रघुबर सरकार के विकास कार्यों के दावों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के दम पर एक बार फिर इतिहास रच पाएगी ये देखना दिलचस्प होगा।
डेलीहंट के चुनाव कवरेज में खास क्या है?
चुनाव परिणाम केवल आंकड़े या फिर संख्या ही नहीं हैं। चुनाव परिणाम का मतलब इन आंकड़ों का महत्व, उनकी व्याख्या, पैटर्न और उनके विश्लेषण के जरिये एक ऐसी तस्वीर आपके सामने पेश करना है, जिसका हर नागरिक के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। यहां डेलीहंट में हम आपके लिए यही सबकुछ और व्यापक तौर पर लेकर आए हैं।
यहां पर आपको मिलेंगे टेबल फॉरमेट में इन चुनाव परिणाम के लाइव और सबसे तेज अपडेट्स। बड़े उम्मीदवारों के लिए राजनीतिक हवा कैसी है और टॉप निर्वाचन क्षेत्रों से कैसे रुझान सामने आ रहे हैं। जो भी आपके लिए महत्वपूर्ण है, हमारे कवरेज में वो कुछ भी नहीं छूटेगा। हम आपको अपने विशेषज्ञों के जरिये ये भी बताएंगे कि इन चुनाव परिणामों का देश की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा।
हम सोशल मीडिया और खासकर ट्विटर के ट्रेंड्स पर भी नजर रखेंगे। टॉप पब्लिशर्स के लाइव वीडियो, वायरल मीम्स, ट्रेंडिंग वीडियो, कुछ ऐसी चुनिंदा चीजें हैं जो हमारे चुनावों के व्यापक कवरेज में देखने को मिलेंगीं। एक बार संख्या (आंकड़े) स्पष्ट होने लगेंगे तो हम सभी दृष्टिकोणों से विश्लेषण भी आपके सामने रखेंगे। पूरे आंकड़े सामने आने के बाद इनके आपके लिए क्या मायने हैं। परिणामों का विश्लेषण इस तरह से पेश किया जाएगा कि यह नौसिखिया से लेकर राजनीतिक विशेषज्ञ तक सभी को समझ में आए। इससे जुड़ी तमाम खबरें आप डेलीहंट ऐप में पढ़ सकते हैं।