चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही दिग्गज नेता ने बताया, झारखंड में कितनी सीटें जीतेगी भाजपा
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान हो गया है, 81 विधानसभा सीटों पर पांच चरणों में मतदान किए जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग 30 नवंबर को होगी और नतीजों का ऐलान 23 दिसंबर को किया जाएगा। तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में मिले जनसमर्थन को देखते हुए विधानसभा चुनाव में 65 पार का दावा किया है। झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि, पार्टी एक साल से चुनाव की तैयरियां कर रही है।

बता दें कि, शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों आ ऐलान किया। उन्होंने बताया कि यह चुनाव पांच चरणों में संपंन्न होंगे, राज्य में 19 जिले और 67 विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं ऐसे में वहां मतदान वाले दिन कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। मालूम हो कि 5 जनवरी को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में 37 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी ने इस बार 65 सीटें अपने नाम करने का दावा किया है।
पूर्ण बहुमत को बेताब
बीजेपी मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने को बेताब है। बीजेपी ने झारखंड में इस बार 65 पार का लक्ष्य रखा है, भाजपा और एजेएसयू मिलकर चुनाव मैदान में उतने वाले हैं। वहीं कांग्रेस की बात करें तो राज्य में जीत का दारोमदार प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के कंधे पर है। इसके अलावा बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि उसकी सहयोगी पार्टी एजेएसयू ने 5 सीटें अपने नाम कीं।












Click it and Unblock the Notifications