झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: जेपी नड्डा बोले-कांग्रेस-JMM की दोस्ती, सिर्फ कुर्सी की दोस्ती, कांग्रेस ने आदिवासियों को ठगा
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: जेपी नड्डा बोले-कांग्रेस-JMM की दोस्ती, सिर्फ कुर्सी की दोस्ती, कांग्रेस ने आदिवासियों को ठगा
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में चुनाव प्रचार जोरों पर है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज झारखंड के चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने रैली में जहां विरोधियों पर हमले किए तो वहीं मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि संसद ने पिछले सत्र में 128% की प्रॉडक्टिविटी दर्ज की। लोकसभा ने रात में 10 बजे तक काम किया। संसद में 200 बिल पेश किए गए।
JP Nadda, BJP Working Pres in Chaibasa: Not a single gun was bought during UPA tenure. Demand of 'One Rank, One Pension' was pending since 1971. When we came to power, we gave OROP to 22 lakh faujis, bought 36 Rafales & distributed 1.81 lakhs bullet-proof jackets to our soldiers. pic.twitter.com/9kgAfnCpFh
— ANI (@ANI) December 1, 2019
उन्होंने कहा कि झामुमो आदिवासियों के नाम पर लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं। लेकिन जब आदिवासियों के हित की बात आई तो घड़ियाली आंसू बहाने लगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत हमने 8 करोड़ गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस का सिलेंडर दिया ह, जिसमें से 33 लाख झारखंड में दिए हैं।