EXIT POLLS: मोदी के वादों पर झारखंड ने किया भरोसा, बहुमत के साथ सत्ता में आएगी बीजेपी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। झारखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर हो रहे मतदान का अंतिम चरण समाप्त हो गया है। आयोग से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यहां जमकर मतदान हुआ है। आयोग की मानें तो झारखंड में अंतिम चरण में 70 फीसदी मतदान हुआ है। मगर वक्त आ गया है एग्जिट पोल का। तो एबीपी-नीलसन सर्वे की बात करें तो इसके मुताबिक नरेन्द्र मोदी का 'अच्छे दिन' का नारा वहां के लोगों को रास आया है और झारखंड में अगली सरकार भाजपा की बनती दिख रही है।

दूसरी ओर सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम महज़ 10 सीटों पर ही सिमट जाएगी। बीते विधानसभा में जेएमएम को 18 सीटें मिली थीं। यूपीए गठबंधन का हाल यहां भी बुरा है। कांग्रेस गठबंधन महज़ 9 सीटों पर सिमट जाएगा। कांग्रेस को 7, आरजेडी और जेडीयू को एक-एक सीटें मिलने का अनुमान है। बाबू लाल मरांडी की पार्टी जेवीएम का भी हाल बहुत खराब है। जेवीएम 6 सीटों पर सिमट जाएगी। बीते विधानसभा में जेवीएम को 11 सीटें मिली थीं। अन्य के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications