झारखंड:पत्थलगड़ी आंदोलन का विरोध करने पर 7 लोगों की हत्या
नई दिल्ली। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना के बुरुगुलीकेरा गांव में 7 लोगों की हत्या कर दी गई। पत्थलगड़ी आंदोलन में शामिल होने की वजह से इन लोगों की हत्या कर दी गई। 7 लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि पत्थलगड़ी आंदोलन के समर्थकों ने पत्थलगड़ी का विरोध करने पर पर इनलोगों को किडनैप करने के बाद इनकी हत्या कर दी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले पत्थलगड़ी आंदोलन से जुड़े लोगों ने एक मीटिंग की थी। इसी मीटिंग के दौरान कुछ लोगों ने पत्थलगड़ी का विरोध किया था। जिसके बाद दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में पत्थलगड़ी आंदलोन जोर पकड़ता जा रहा है। इस आंदोलन के तहत सरकारी संस्थानों और सुविधाओं के बहिष्कार कर दिया जाता है। वहीं गांव के बाहर पत्थर पर गुदवा कर लिखा जाता है कि यहां सरकारी आदेशों और सरकारी संस्थानों की मान्यता नहीं है।