Jhargram Chunav Result: मोदी की 'झालमुड़ी' ने बंगाल में किया कमाल! झाड़ग्राम की 4 सीटों पर BJP जीत के करीब
Jhargram Chunav Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। चुनावी शोर-शराबे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'झालमुड़ी' प्रेम अब वोटों की बरसात करता नजर आ रहा है। बंगाल के जिस इलाके में पीएम मोदी ने रुककर बड़े चाव से झालमुड़ी खाई थी, वहां की सभी चार विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। झाड़ग्राम जिले की इन सीटों पर टीएमसी हारती दिख रही है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 181 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ममता बनर्जी की टीएमसी 101 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। हालांकि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर थोड़ा अलग आंकड़ा है, जहां भाजपा 167 और टीएमसी 82 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम की हो रही है, जहां 'मोदी मैजिक' साफ दिखाई दे रहा है।

झाड़ग्राम की इन 4 सीटों का पूरा समीकरण (Results of 4 Seats in Jhargram District)
आइए विस्तार से समझते हैं कि उन चार सीटों पर क्या स्थिति है, जहां पीएम मोदी का असर सबसे ज्यादा दिख रहा है:
🔹झाड़ग्राम विधानसभा (Jhargram Seat): यहां भाजपा के लक्ष्मी कांत सो (LAKSHMI KANTA SAU) अपने प्रतिद्वंद्वी टीएमसी के मंगल सोरेन (MONGAL SAREN) से काफी आगे चल रहे हैं। झाड़ग्राम शहर और आसपास के इलाकों में भाजपा ने शुरुआती राउंड से ही लीड ले ली है।
🔹बिनपुर विधानसभा (Binpur Seat): इस आदिवासी बहुल सीट पर भाजपा के प्रनत टुडु ने टीएमसी की कद्दावर नेता बिरबाहा हाँसदा को पीछे छोड़ दिया है। बिरबाहा की हार टीएमसी के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।
🔹गोपीबल्लभपुर विधानसभा (Gopiballavpur Seat): यहां 'महता' बनाम 'महता' की लड़ाई में भाजपा के राजेश महता (RAJESH MAHATA) फिलहाल टीएमसी के अजीत महता पर भारी पड़ रहे हैं।
🔹नयाग्राम विधानसभा (Nayagram Seat): नयाग्राम में भी भगवा लहर का असर दिख रहा है। यहां से भाजपा के अमिया किस्कु (AMIYA KISKU) टीएमसी के दुलाल मुर्मू से बढ़त बनाए हुए हैं।
क्या वाकई काम कर गया मोदी का देसी अंदाज?
पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा ने जमीन पर उतरकर प्रचार किया है। पीएम मोदी का स्थानीय लोगों के साथ घुलना-मिलना और सड़क किनारे झालमुड़ी खाना, लोगों के दिलों को छू गया। झाड़ग्राम की इन चार सीटों पर बीजेपी की बढ़त यह साफ करती है कि जनता ने विकास के साथ-साथ पीएम के उस 'देसी अंदाज' को भी सराहा है। फिलहाल लेफ्ट महज 2 सीटों और अन्य 1 सीट पर सिमटे हुए हैं। देखना होगा कि फाइनल नतीजों तक भाजपा अपनी इस बढ़त को जीत में कितना तब्दील कर पाती है। चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़ों का इंतजार अभी बाकी है।














Click it and Unblock the Notifications