बम होने की अफवाह ने कराई जेट एयरवेज की मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग
नयी दिल्ली। मुंबई से दुबई जा रही जेट एयरवेज फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग मस्कट में की गई। बम की सूचना मिलने के बाद मस्कट एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरवेज कर्मियों को मिले एक ट्वीट के बाद इसकी आपात लैंडिंग कराई गई, जिसमें 'ऑपरेशन बदला' का जि़क्र था।

जेट एयरवेज द्वारा जारी बयान के अनुसार जेट एयरवेज फ्लाइट 9W 536 ने मुंबई से दोपहर 12.46 बजे दुबई के लिए उड़ान भरी, लेकिन बम होने की अफवाह के बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। विमान 2:50 बजे मस्कट एयरपोर्ट पर उतरा।
इस विमान में 60 लोग सवार थे। लैंडिंग के बाद विमान की पूरी जांच की गई, हलांकि जांच के बाद विमान में कुछ नहीं मिला और बाद में उसे उड़ान भरने की इजाज़त दे दी गई। शुरुआत जांच के बाद पता चला कि बम होने की ट्वीट पंजाब के एक अकाउंट से पोस्ट किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications