2019 के लिए नीतीश को पीएम उम्मीदवार बनाने की मुहिम शुरु
जेडीयू ने नीतीश कुमार को 2019 के लिए पीएम उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट करने की मांग की, पार्टी ने सोशलिस्ट और समाजवादी पार्टियों को एकजुट होने को कहा।
नई दिल्ली। देशभर में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी अपनी मौजूदगी को बढ़ाती जा रही है और प्रधानमंत्री की पैठ लोगों के बीच बढ़ी है उसे देखते हुए जेडीयू ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर आगे बढ़ाए जाने की वकालत शुरु कर दी है। जेडीयू चाहती है कि 2019 के लिए नीतीश कुमार को अभी से ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर लोगों के बीच प्रोजेक्ट करना शुरु कर देना चाहिए।

एक तरफ जहां जेडीयू ने नीतीश कुमार को सेक्युलर फ्रंट की ओर से पीएम पद का उम्मीदवार प्रोजेक्ट किए जाने की वकालत की है तो दूसरी तरफ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी के प्रवक्ता भारती मेहता ने इस मुद्दे पर कहा है कि नीतीश कुमार को देशभर में एक साथ स्वीकार किया जाता है, उन्होंने विकासवादी और विजनरी नेता के तौर पर जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें- मोदी और शाह की आलोचना पर इतिहासकार रामचंद्र गुहा को धमकी
भारती ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने महिलाओं को सशक्त किया है, इसके लिए उन्होंने कई अहम कदम उठाए है जिसमें मुख्य रूप से निकायों में महिलाओं को आरक्षण, छात्राओं को साईकिल दिए जाने की योजना अहम है। उनके सात निश्चय काफी लोकप्रिय हैं, जिसमें मुफ्त बिजली, हर व्यक्ति को पीने का पानी, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण काफी अहम हैं। ऐसे में तमाम सेक्युलर और समाजवादी नेताओं को एकजुट होकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications