प्रशांत किशोर का ये ट्वीट क्या बिहार में जेडीयू की संभावित हार का संकेत है?
नई दिल्ली। बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू में सीएम नीतीश कुमार के बाद पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया है। जिसे देखकर लग रहा है कि, पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल जेडीयू ने 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रचार की कमान पार्टी के पुराने नेता आरसीपी सिंह को दी है। जिस पर प्रशांत किशोर ने उन्हें बधाई दी है। इस ट्वीट से तो क्या यह मान लिया जाए कि , उनका यह ट्वीट बिहार में जेडीयू की संभावित हार का संकेत है।
क्या पार्टी ने उन्हें अपने चुनाव प्रचार में साइडलाइन कर दिया
प्रशांत किशोर ने आज ट्वीट कर लिखा कि, बिहार में NDA माननीय मोदी जी एवं नीतीश जी के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। JDU की ओर से चुनाव-प्रचार एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी पार्टी के वरीय एवं अनुभवी नेता श्री RCP सिंह जी के मजबूत कंधों पर है। मेरे राजनीति के इस शुरुआती दौर में मेरी भूमिका सीखने और सहयोग की है। उनके ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि, पार्टी ने उन्हें अपने चुनाव प्रचार में साइडलाइन कर दिया। उनकी भूमिका पार्टी चुनावी अभियान में केवल सहयोगात्मक रह गई है।
क्या पार्टी अपने चुनावी कैंपने के लेकर उन पर अधिक विश्वास नहीं दिखा पा रही है
उनके इस ट्वीट से यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि, अगर पार्टी इस लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो उसका ठीकरा प्रशांत भूषण के सिर पर नहीं फूटेगा। यहीं नहीं ऐसा भी अंदेशा लगाया जा सकता है की पार्टी अपने चुनावी कैंपने के लेकर उन पर अधिक विश्वास नहीं दिखा पा रही है। जिसके चलते उन्होंने लिखा कि, राजनीति के इस शुरुआती दौर में मेरी भूमिका सीखने और सहयोग की है। बता दें कि प्रशांत किशोर 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के चुनावी अभियान के प्रमुख रणनीतिकार थे। मोदी की जीत का कई हद तक श्रेय उनके चुनावी कैंपने को माना जाता रहा है।
पार्टी में प्रशांत किशोर का कद बढ़ने के चलते कई नेता नाराज
लोकसभा चुनावों के बाद प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा में जेडीयू और राजद गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार किया था। जिसके बाद यह गठबंधन बिहार की सत्ता में पाने में सफल रही था। उसके कुछ समय बाद प्रशांत किशोर ने जेडीयू ज्वाइन कर ली थी। नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का वाइस प्रेसीडेंट बनाया था। पार्टी में प्रशांत किशोर का कद बढ़ने के चलते पार्टी के महासचिव केसी त्यागी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और राज्य सभा में जेडीयू के नेता आरसीपी सिंह जैसे बड़े नेता खफा हैं।
समझौता ब्लास्ट केस: विशेष जज ने NIA की जांच पर उठाए सवाल, कहा-पेश नहीं किए गए अहम सबूत