जमानत के बाद जेल से बाहर आए एचडी रेवन्ना, इन शर्तों का नहीं कर सकते उल्लंघन
जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को सशर्त जमानत के बाद बेंगलुरू के पारापन्ना अग्रहारा जेल से रिहा कर दिया गया है। एचडी रेवन्ना को स्पेशल कोर्ट ने जमानत दी है। कोर्ट ने रेवन्ना को किडनैपिंग मामले में जमानत दी है।
बता दें कि रेवन्ना को 4 मई को एसआईटी के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उन्हें किडैपिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। रेवन्ना के खिलाफ केआर नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था।

इससे पहले जब 4 मई को एचडी रेवन्ना को गिरफ्तार किया गया था, उस वक्त उन्हें अग्रिम जमानत देने से विशेष कोर्ट ने इनकार कर दिया था। लेकिन अब कोर्ट एचडी रेवन्ना को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है।
कोर्ट ने रेवन्ना को सबूतों के साथ छेड़छाड़ ना करने और गवाहों को प्रभावित नहीं करने की शर्त पर जमानत दी है। साथ ही कोर्ट ने रेवन्ना को कहा है वह एसआईटी के संपर्क में रहेंगे।
गौर करने वाली बात है कि कर्नाटक सरकार कथित अश्लील वीडियो कांड की जांच कर रही है। इसके लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।
9 मई को विशेष कोर्ट में एसआईटी ने बताया कि प्रज्वल रेवन्ना ने जिस महिला के साथ यौन शोषण किया था, उसे एचडी रेवन्ना के कहने पर किडनैप किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना को 5 लाख के बॉन्ड पर सशर्त जमानत दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications