Karnataka election results 2018: जेडीएस प्रमुख कुमारस्वामी दोनों विधानसभाओं से जीते

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जेडीएस के प्रमुख एचडी कुमारस्वामी ने चन्नापटना और रामानगरम् विधानसभा से चुनाव लड़ा था। कुमारस्वामी ने दोनों ही विधानसभाओं में भारी मतों से जीत दर्ज की है। चन्नापटना सीट पर कुमारस्वामी ने कांग्रेस के नेता एचएम रेवन्ना और बीजेपी के सीपी योगेश्वरा को हराया। इस सीट पर मौजूदा विधायक बीजेपी विधायक योगेश्वरा को हराया है।

jds

चन्नापटना सीट पर कुमारस्वामी ने बीजेपी के योगेश्वरा को लगभग 20 हजार मतों के अंतर से हराया। वहीं कांग्रेस के रेवन्ना तीसरे स्थान पर रहे। वहीं रामानगरम् सीट पर कुमारस्वामी ने कांग्रेस के इकबाल हुसैन को हराया। आपको बता दें कुमारस्वामी लगातार तीन बार इसे इस सीट पर चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस सीट पर कुमारस्वामी ने लगभग 30 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। बीजेपी ने रामानगरम सीट पर लीलावथी को अपना उम्मीदवार बनाया था। जिन्हें मात्र 5 हजार वोट ही मिल सके।

चन्नापटना बेंगलुरु-मैसूर हाईवे पर मौजूद एक कस्बा है। जो पारंपरिक लकड़ी के खिलौने बनाने के लिए प्रसिद्ध है। कुमारस्वामी ने चुनावी साल में अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए इस सीट पर चुनाव लड़ा था। 2013 के विधानसभा चुनावों में कुमारस्वामी ने अपनी पत्नी अनीता कुमारस्वामी को यहां से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन वे कांग्रेस के सीपी योगेश्वरा से 6,464 वोटों के अंतर से हार गईं थी। योगेश्वरा इस विधानसभा में प्रसिद्ध वोक्कालिंग नेता हैं।

2013 में योगेश्वरा ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद 2018 में उन्होंने कांग्रेस का भी साथ छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। इस बार बीजेपी ने योगेश्वरा पर अपना दांव खेला और उन्हें टिकट दिया था। योगेश्वरा इस विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+