भाजपा के नोटिस पर जयंत सिन्हा 2 पन्नों का जवाब आया सामने, वोट नहीं देने के आरोप पर कही ये बात
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद जयंत सिन्हा ने भाजपा के नोटिस का जवाब दिया है। दरअसल झारखंड भाजपा के महासचिव आदित्य साहू ने जयंत सिन्हा पर आरोप लगा था कि उन्होंने चुनाव में वोट नहीं दिया।
लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्होंने दो पन्ने का जवाब साझा किया है। जिसमे उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के जरिए उन्होंने अपना मतदान किया है। उन्होंने कहा कि यह आरोप लगाना कि मैंने मतदान नहीं किया गलत है।

जयंत ने कहा कि अगर पार्टी चाहती थी कि मैं चुनावी गतिविधियों में हिस्सा लूं तो आप मुझसे निसंदेह संपर्क कर सकते थे। लेकिन झारखंड में पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक ने मुझे संपर्क नहीं किया।
2 मार्च को जब मैंने ऐलान किया तो उसके बाद मुझे किसी ने संपर्क नहीं किया। मुझे पार्टी के किसी कार्यक्रम, रैली, संगठन की बैठक में नहीं बुलाया गया।
बता दें कि जयंत सिन्हा को भाजपा की ओर से नोटिस जारी करके कहा गया था कि लोकसभा चुनाव 2024 में जब से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से पार्टी द्वारा मनीष जयसवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है, तब से आप न तो चुनाव प्रचार-प्रसार और ना ही संगठनात्मक कार्य में रुचि ले रहे हैं।
इसके बावजूद इस लोकतंत्र के महापर्व में आप अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके द्वारा बरती गई इस रवैये से पार्टी की छवि धुमिल हुई है। आपसे अनुरोध है कि 2 दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का कष्ट करें।
नोटस के जवाब में जयंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा के साथ 25 वर्षों की सेना के दौरान मैं दो बार सांसद रहा, केंद्रीय राज्य मंत्री और लोकसभा की वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष भी रहा।
हजारीबाग में मैंने जो विकास कार्य कराए उसकी तारीफ भी की गई, इसी वजह से 2014, 2019 में मैं रिकॉर्ड मतों से जीता। पिछले कई दशक से मैंने पार्टी की हर तरह से सेवा की है।












Click it and Unblock the Notifications