'भाजपा की छाया जिस पर लगती है वो इंसानियत भूल जाता है', जयंत सिंह ने केजरीवाल पर कसा तंज

'भाजपा की छाया जिस पर लगती है वो इंसानियत भूल जाता है', जयंत सिंह ने केजरीवाल पर कसा तंज

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद जयंत सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीरें लगाने वाली मांग पर तंज कसा है। जयंत सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि सिर्फ मां लक्ष्मी और गणेश की ही तस्वीर क्यों? गुरु गोविंद सिंह जी की तस्वीर क्यों नहीं?। उन्होंन कहा कि भाजपा की छाया जिस पर लगती है वो इंसानियत भूल जाता है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए भारत में नोटों पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर को लगाने पर विचार करने को कहा है।

jayant singh

जयंत सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''गुरु गोविंद सिंह जी की तस्वीर क्यों नहीं? जिन महात्माओं की तस्वीर केजरीवाल जी के पीछे लगी है उनकी क्यों नहीं? भाजपा की छाया जिस पर लगती है वो इंसानियत भूल जाता है!''

अपने एक अन्य ट्वीट में जयंत सिंह ने लिखा, ''सवाल आज ये नहीं की भारतीय रुपये नोट पर क्या तस्वीर छपी है। सवाल मुद्रास्फीति, रुपे के $ भाव, बेरोजगारी, चरमरा रही अर्थव्यवस्था के हैं! सबसे बड़ा सवाल है की ये नोट आज किसके नसीब में है, और आखिर महंगाई के सापेक्ष उस नोट का मोल क्या है??!!''

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "वह (आप प्रमुख अरविंद केजरीवा) बीजेपी और आरएसएस की बी टीम हैं। उन्हें कोई समझ नहीं है। यह उनकी वोट की राजनीति है। अगर वह पाकिस्तान जाते हैं, तो वह यह भी कह सकते हैं कि मैं पाकिस्तानी हूं, इसलिए मुझे वोट दें।''

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए भारत में नोटों पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की छवियों को शामिल करने पर विचार करने की अपील की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''आज मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि भारतीय मुद्रा पर एक और गांधी जी की तस्वीर है, दूसरी ओर गणेश जी और लक्ष्मी जी का फोटो लगाई जा सकती है। हमें अपने देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए बहुत प्रयास करने होंगे। लेकिन इसके साथ ही हमें देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी चाहिए। अगर नोटों पर एक तरफ गणेश जी और लक्ष्मी जी की और दूसरी तरफ गांधी जी की तस्वीर हो तो पूरे देश को आशीर्वाद मिलेगा।''

Photos: उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई दिवाली, पूरे दिन को कुछ यूं बनाया खास
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+