सैकड़ों करोड़ का अम्मा का साम्राज्य, जानें किसे क्या मिलेगा?
अम्मा अपने पीछे सैकड़ों करोड़ का साम्राज्य छोड़ गईं हैं। ऐसे में सवाल कि अब उनके जाने के बाद इस अपार खजाने में किसे क्या मिलेगा?
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एक ताकतवर राजनेता जयललिता का कल निधन हो गया। अम्मा के नाम से मशहूर जयलिलता अपने पीछे अपार संपत्ति छोड़ गईं हैं। सैकड़ों करोड़ों का उनका साम्राज्य रहा है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यहीं है कि अब उनकी इस अपार संपत्ति का क्या होगा। जयललिता की इन संपत्तियों में से किसे क्या मिलेगा?
अम्मा के पास कितनी दौलत
साल
2015
में
अम्मा
ने
113.73
करोड़
की
संपत्ति
घोषित
की
थी।
सरकारी
हलफनामे
के
मुताबिक
उनके
पास
113.73
करोड़
की
संपत्ति
थी,
जिसमें
41.63
करोड़
रुपए
की
चल
और
72.09
करोड़
की
अचल
सपंत्ति
थी।
इस
हलफनामे
के
मुताबिक
अम्मा
के
पास
साल
2015
में
41000
रुपए
कैश
में
थे,
जबकि
उनके
ऊपर
2.04
करोड़
रुपए
की
देनदारी
थी।
इस
सरकारी
हलफनामे
में
उन्होंने
खुद
को
किसान
बताया
था।
सीएम
जयललिता
के
स्कूल
ने
अपनी
होनहार
छात्रा
को
दी
श्रद्धांजलि
अम्मा के पास कितना सोना
सरकारी हलफनामे के मुताबिक अम्मा के पास 21,280 ग्राम सोना और 1,250 किलो चांदी थी। सबसे अमीर मुख्यमंत्री जयललिता की ये संपत्ति कर्नाटक सरकार के ट्रेजरी में जमा हो गई, क्योंकि उनपर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगा। जानिए जयललिता के बेटे सुधाकरन और उनके रिश्तों की दास्तां
अम्मा के पास कितने वाहन
रॉयल लाइफ जीने वाली अम्मा के पास 2 टोयटा प्रेडो एसयूबी थी, जिसकी कीमत तकरीबन 40 लाख रुपए हैं। इसके अलावा उनके पास 1980 की बनी एक एंबेस्डर थी। इसके साथ-साथ उनके पास महिंद्रा बोलैरो, टैंपो ट्रैंवलर समेत कई छोटी गाड़ियां थी, जिसकी कुल कीमत 42.25 लाख रुपए थी। अम्मा के राजनीतिक जीवन के बारे में स्वामी ने किए कई खुलासे
अम्मा ने कहां-कहां किया निवेश
अम्मा ने पांच फर्म में निवेश किया था, जिसकी कुल कीमत 27.44 करोड़ रु. थी। उन्होंने एनएसएस, पोस्टल सर्विस या इंश्योरेंस में कोई निवेश नहीं किया। अम्मा के पास वेडा निल्यम में 43.93 करोड़ का विला है, जहां वो रहती थीं। अपनी मां के साथ मिलकर उन्होंने 1967 में इसे 1.37 लाख रुपए में खरीदा था। उनके पास तेलंगाना के रंगा रेड्डी में 14.50 एकड़ का फार्म लैंड था। उनके पास चेय्यूर में कई लैंड थे। उनके नाम पर चेन्नई और हैदराबाद में कई बिल्डिंग थी।
किसे क्या मिलेगा
जयललिता के जाने के बाद अब उनकी संपत्ति को लेकर विवाद होना लाजिमी है। लेकिन माना जा रहा है कि इस विवाद को पहले ही सुलझा लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी प्रॉपर्टी दो प्रमुख लोगों में बंटी जा सकती है। अब तक की जानकारी के मुताबिक जयललिता की कोडानाडु और सीरवायी की प्रॉपर्टी उनकी मित्र शशिकला को मिलेगी, जबकि पोएस गार्डेन की प्रॉपर्टी एलवरासी के बेटे विवेक को मिलेगी। हलंकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।