हार्ट अटैक के बाद जयललिता को रखा गया है खास डिवाइस पर

नई दिल्‍ली। दिल का दौरा पड़ने पर हालत बेहद नाजुक होने के बाद तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता को एक्स्ट्राकोरपोरियल मेंब्रेन हार्ट असिस्ट डिवाइस पर रखा गया है। आपको बता दें कि जयललिता को रविवार की शाम दिल का दौरा पड़ा था। वो पिछले 76 दिनों से अपोलो अस्‍पताल में ही भर्ती थीं। जयललिता के इलाज के लिए लंदन के विशेषज्ञ डॉक्‍टर रिचर्ड बेल से सलाह ली गई है। इतना ही नहीं रिचर्ड बेल लंदन से चेन्‍नई के लिए रवाना भी हो गए हैं।

Jayalalithaa put on heart assist device

वहीं अम्‍मा को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर पूरे राज्‍य में तनाव की स्‍थिति है। लॉ एंड ऑर्डर कायम रहे इसके लिए आरपीएफ जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। अपोलो अस्पताल के सीईओ ओर हेड ऑफ ट्रांसफॉरमेशन डॉ. सुब्बैया विश्वनाथन ने कहा कि हृदय रोग, फेफड़ा रोग विशेषज्ञों और क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट की एक टीम उनका इलाज कर रही है। अपोलो अस्पताल की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने ट्वीट किया कि जयललिता की हालत नाजुक है और अस्पताल की टीम उनकी रिकवरी की पूरी कोशिश में लगी है।

चेन्‍नई में हाई अलर्ट

जललिता की तबियत बिगड़ने के बाद चेन्नई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अपोलो अस्पताल के बाहर लगातार अम्मा समर्थकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल के बाहर स्पेशल पुलिस फोर्स और रिजर्व फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

चेन्नई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर में आर्म फोर्स , तमिलनाडु स्पेशल पुलिस फोर्स के साथ-साथ रिर्जव पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। वहीं चेन्नई के डायरेक्ट जनरल ऑफ पुलिस टीके राजेन्द्रन ने इमरजेंसी बैठक की। हालात का जायदा लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+