जया को बेल या जेल, कोर्ट में सुनवाई आज

बैंगलुरू। आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामलों में कर्नाटक की जेल में बंद तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की जमानत याचिका पर कर्नाटक हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। जयललिता के वकीलों ने याचिका में तत्काल जमानत देने और आय से अधिक संपत्ति के 18 साल पुराने मामले में चार साल के कारावास की सजा निलंबित करने का अनुरोध किया गया है।

jayalalitha

इससे पहले कर्नाटक हाइकोर्ट ने 30 सितंबर को सुनवाई करते हुए मामले को 6 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया था। जयललिता को गत 27 सितंबर को विशेष अदालत ने चार साल कैद की सजा सुनाई थी और तब से जयललिता प्रपन्न अग्रहार केंद्रीय कारागार में बंद हैं। हाईकोर्ट की अवकाशकालीन पीठ ने एक अक्टूबर को जयललिता और उनकी करीबी सहायक शशिकला और उनके रिश्तेदार वीएन सुधाकरन और इलावरासी की याचिकाओं पर सात अक्टूबर के लिए सुनवाई स्थगित कर दी थी।

जयललिता के समर्थन में तमिलनाडु में उनके समर्थक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कडे इंतजाम किए हैं। हाईकोर्ट और प्रपन्न अग्रहार कारागार के एक किलोमीटर की की दायरे में धारा 144 लगा दी गई है। इस कारागार में शशिकला, सुधाकरण और इलावरसी भी कैद हैं। हाईकोर्ट के पास 500 और प्रपन्न अग्रहार जेल के पास एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

500 पुलिसकर्मियों में कर्नाटक राज्य आरक्षित पुलिस बल और नगर सशस्त्र रिजर्व पुलिस बल, दो डीसीपी, पांच एसीपी को हाईकोर्ट के आसपास तैनात किया गया है जबकि चीर डीसीपी, छह एसीपी और केएसआरपी और सीएआर के कर्मियों समेत 1000 कर्मियों को जेल के आसपास तैनात किया गया है। इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की कार्यवाही को देखने के 30 हजार लोग बैंगलुरू पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए बेंगलुरू पुलिस ने सोमवार को सुरक्षा का जायजा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+