जयललिता के लिए जान देने वालों को मिलेंगा मुआवजा
चेन्नई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जेल में बंद होने के बाद उनके प्रशंसकों ने आत्महत्या कर ली थी उनके परिजनों को अम्मा ने मदद करने का ऐलान किया है। जयललिता के जेल जाने के दुख में 193 लोगों ने अपनी जान दे दी उनके परिजनों को जयललिता ने 4800 डॉलर देने की घोषणा की है।

ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कणगम (एआईएडीएमके) के पदाधिकारियों का दावा किया है कि जया के जेल जाने की खबर से 139 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गयी, जबकि17 लोगों ने आत्मदाह कर लिया, 20 लोगों ने फांसी लगा ली और 9 लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दी थी। इन सभी लोगों को आर्थिक मदद दी जायेगी। वहीं जयललिता के विरोधियों ने इन आंकड़ो को झूठा बताते हुए कहा कि जिन लोगों का दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है उसकी पुष्टि कैसे होगी कि उनकी जयललिता की खबर की वजह से ही मौत हुई है।
वहीं पार्टी जेल से छूटने के बाद जयललिता ने समर्थकों से कहा था कि वह हार नहीं मानेंगी। उन्होंने कहा कि उनका जीवन जीवन मुश्किलों के सागर को पार करते हुए बीता है और वह अपनी हिम्मत कभी टूटने नहीं देंगी।
यह राशि उन लोगों के परिजनों को दी जाएगी जिन्होंने जयललिता के जेल जाने के दुख में आत्महत्या कर ली थी या जिन्हें इस खबर के बाद दिल का दौरा पड़ गया था। इसी शनिवार को जयललिता को जमानत पर रिहा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications