Indian Railway की कमान अब महिला के हाथों में, जया वर्मा सिन्‍हा बनीं रेलवे बोर्ड की पहली महिला CEO

भारत सरकार ने गुरुवार को भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) की सदस्य जया वर्मा सिन्‍हा को रेलवे बोर्ड का अध्‍यक्ष और बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया हैं। भारत सरकार ने पहली बार रेलवे की कमान एक महिला के हाथों में सौंपने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। जया वर्मा सिन्‍हा रेलवे बोर्ड की सीईओ बनने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।

 first woman CEO of Railway Board

भारत सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर ये जानकारी दी कि भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवाएं (आईआरएमएस), सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया जा रहा है।

जया वर्मा सिन्‍हा इससे पहले रेलवे बोर्ड की सदस्‍य के पद की जिम्‍मेदारी संभाल चुकी हैं। जया सिन्‍हा देश के सबसे महत्वपूर्ण परिवहन संस्थानों में से एक रेलवे का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं। जया वर्मा सिन्‍हा इस पद पर नियुक्ति 1 सितंबर से उनकी सेवानिवृत्ति तक प्रभावी रहेगी।

पहली महिला अध्‍यक्ष और सीईओ बनी

गौरतलब है कि जया वर्मा सिन्‍हा रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्‍यक्ष और सीईओ बनी हैं वहीं इससे पहले विजयलक्ष्‍मी विश्वनाथन रेलवे बोर्ड की पहली महिला सदस्य थीं।

1988 बैच की इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस ऑफीसर

1988 बैच की भारतीय रेलवे यातायात सेवा अधिकारी जया वर्मा सिन्हा वर्तमान समयमें रेलवे बोर्ड की मेंबर (संचालन और व्यवसाय विकास) के पद पर है। जया वर्म ऐसे समय में बोर्ड के अध्यक्ष का पद संभालेंगी जब भारतीय रेलवे को सरकार से रिकॉर्ड बजटीय आवंटन प्राप्त हुआ है।

https://hindi.oneindia.com/news/india/rahul-gandhi-reaction-parliament-special-session-said-pm-gets-very-nervous-as-soon-as-the-adani-case-812573.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+