Jaya Kishori News: जया किशोरी ने बाबा बागेश्वर संग रिश्ते पर खोला राज, शादी को लेकर भी दिया जवाब!

Jaya Kishori News: भक्ति और प्रेरणा के संगम से अपनी पहचान बनाने वाली कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी आज लाखों दिलों में बसती हैं। उनकी मधुर भजन गायकी और कथा-वाचन ने उन्हें देश-विदेश में ख्याति दिलाई है।

लेकिन काफी वक्त से उनका नाम आचार्य धीरेंद्र शास्त्री, जिन्हें बाबा बागेश्वर के नाम से भी जाना जाता है, उनके साथ जोड़ा जाने लगा है। इस पर जया किशोरी ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है।

Jaya Kishori News

धीरेंद्र शास्त्री संग रिश्ते पर क्या बोलीं जया किशोरी?

हाल ही में एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान जब जया किशोरी से धीरेंद्र शास्त्री से उनके कथित रिश्ते पर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "इतनी बार हमारा नाम जोड़ा गया है कि अब तो मुझे हंसी आने लगी है। सच तो यह है कि मैं आज तक बाबा बागेश्वर से मिली भी नहीं हूं। सिर्फ एक बार हमारी 5 मिनट की बातचीत हुई थी, लेकिन इसके अलावा कोई रिश्ता नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा कि जब भी धीरेंद्र शास्त्री से इस बारे में पूछा जाता है, तो वह भी हैरान रह जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

'हमारी जोड़ी अच्छी लगेगी'-इस पर क्या बोलीं जया किशोरी?

कई लोग जया किशोरी और धीरेंद्र शास्त्री को लेकर तरह-तरह की बातें करते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जया किशोरी ने कहा, "लोग सोचते हैं कि हमारी जोड़ी अच्छी लगेगी, लेकिन यह उनकी निजी सोच है। इसे अपने घर में रखें, सार्वजनिक रूप से इस तरह के सवाल पूछना वाकई अजीब लगता है।"

शादी को लेकर क्या सोचती हैं जया किशोरी?

जब शादी के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने अपने माता-पिता के दृष्टिकोण को साझा किया। जया किशोरी ने बताया कि उनके माता-पिता ने कभी शादी के लिए उन पर दबाव नहीं डाला। उनके पिता कहते हैं,
"जब तुम शादी करना चाहो, तब करो। अगर नहीं करनी हो, तो मत करो। तुम्हें जिस चीज में खुशी मिले, वही करना चाहिए।"

उन्होंने साफ किया कि जब भी शादी करेंगी, तो एक अच्छे जीवनसाथी का चुनाव करके ही करेंगी और यह उनका पूरी तरह से व्यक्तिगत निर्णय होगा।

धीरेंद्र शास्त्री ने जया किशोरी को लेकर क्या कहा?

एक अन्य मीडिया इवेंट में जब धीरेंद्र शास्त्री से पूछा गया कि बेहतर कथावाचक कौन है-वह या जया किशोरी? तो उन्होंने बेहतरीन जवाब देते हुए कहा, "दोनों अपनी-अपनी जगह पर शानदार हैं और दोनों का योगदान अनमोल है।"

जब उनसे यह पूछा गया कि वह किसे ज्यादा पसंद करते हैं, तो उन्होंने फिर वही जवाब दोहराया कि दोनों की अपनी विशेषताएं हैं और उनकी कथाओं का महत्व अलग-अलग रूप में लोगों तक पहुंचता है।

ऐसे में अब जया किशोरी के बयान के बाद उनकी बाबा बागेश्वर के बीच रिश्तों को लेकर जो भी चर्चाएं थीं, उन पर अब विराम लग गया है। जया किशोरी ने अपनी बात साफ शब्दों में रख दी है और शादी को लेकर भी अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। यह साफ है कि वह अपने जीवन के फैसले खुद लेंगी और उनकी निजी जिंदगी में अटकलें लगाना सही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+