Children's Day: पंडित नेहरू की जयंती आज, पीएम मोदी और सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। आज भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन है, जिसे पूरा राष्ट्र बालदिवस के रूप में मनाता है, इस मौके पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके समाधि स्थल शांति वन जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया।
पंडित नेहरू की जयंती आज
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, देश के प्रथम प्रधानमंत्री को स्मरण, इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम और प्रधानमंत्री रहने के दौरान उनके योगदान को याद कर रहा हूं।
|
पीएम मोदी और सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
तो वहीं इस खास दिन को Google ने भी अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया है, उसने Doodle बनाकर बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी है और सबके प्रिय चाचा नेहरू को याद किया।
|
बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है नेहरू का जन्मदिवस
गौरतलब है कि 14 नवंबर, 1898 को इलाहाबाद में जन्मे नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था इसलिए 1964 में नेहरू के निधन के बाद यह फैसला लिया गया कि 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाए।
यह भी पढ़ें: Children's Day पर Google ने बनाया खास Doodle , चाचा नेहरू को यूं किया याद
|
आधुनिक भारत के निर्माता थे चाचा नेहरू
आपको बता दें कि बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से मशहूर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने स्वतंत्र भारत का जो स्वरूप आज हमारे सामने मौजूद है, उसकी आधारशिला रखी थी। आधुनिक भारत के निर्माण की राह बनाने के साथ ही उन्होंने देश के भावी सामाजिक स्वरूप का खाका भी खींचा था। दुनिया के पटल पर भारत आज अपने जिन मूल्यों आदर्शो के लिए जाना पहचाना जाता है, उसे स्वरूप प्रदान करने का श्रेय एक हद तक नेहरू को दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Chhath 2018: पहली बार ऋतिक रोशन को समझ आई छठ की महिमा, ऐसे दी बधाई