क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयानों पर जावेद अख्तर का तंज, बोले- सुनहरे शब्द 10 में से 10

Google Oneindia News

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा इन दिनों अपने बयानों के चलते चर्चा में हैं। ऐसे में उनके विवादित बयानों पर आम लोगों से बड़ी हस्तियों तक ने कई बार आलोचना की है। इसी कड़ी में गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने भी उनपर निशाना साधा है। जावेद अख्तर ने प्रज्ञा का नाम लिए बिना एक ट्वीट किया है।

जावेद बोले 'सुनहरे शब्द 10 में से 10'

जावेद अख्तर ने एक ट्वीट कर लिखा है कि- 'सुनहरे शब्द, 1- मेरे लिए यह चुनाव धर्मयुद्ध की तरह है। 2- वह मेरे श्राप के कारण मारे गए थे। 3- मैं अपने शब्द वापस ले रही हूं, क्योंकि इससे देश के दुश्मनों को मदद मिल रही है। 4- बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने में मैंने भी हिस्सा लिया था। दस में से दस।' जावेद ने इस पोस्ट से सीधे प्रज्ञा पर निशाना साधा है।

प्रज्ञा को टिकट मिलने से भी भड़के थे जावेद

इससे पहले जब बीजेपी ने प्रज्ञा को टिकट दिया था जो जावेद ने ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था- 'भोपाल में बीजेपी के उम्मीदवार की पसंद वास्तव में जबरदस्त है। साध्वी प्रज्ञा, संघ परिवार के विचारों और कार्यों का सही रूप हैं। वाह! वाह! वाह!'। साध्वी प्रज्ञा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुईं थीं।

साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी ने दिया भोपाल का टिकट तो जावेद अख्तर बोले- क्या पसंद है, वाह...साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी ने दिया भोपाल का टिकट तो जावेद अख्तर बोले- क्या पसंद है, वाह...

मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी हैं साध्वी प्रज्ञा

मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी हैं साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में हुए ब्लास्ट में आरोपी हैं और वे जमानत पर जेल से बाहर हैं। इस बलास्ट में 7 लोगों की जान गई थी जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। हालांकि चुनाव लड़ने के लिए उन्हें अदालत से इजाजत लेने की कोई जरूरत नहीं है। साध्वी प्रज्ञा आरएसएस की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सक्रिय सदस्य रहीं हैं। आरएसएस के अलावा वे विश्व हिन्दू परिषद की महिला विंग दुर्गा वाहिनी से भी जुड़ी रहीं हैं।

यह भी पढ़ें- जानिए गुजरात की आनंद लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Comments
English summary
javed akhtar taunts on statements of sadhvi pragya, says this
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X