पीएम मोदी की बायोपिक का पोस्टर देख हैरान हुए जावेद अख्तर, कहा- मैंने तो इसका कोई गाना लिखा ही नहीं

नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने माने गीतकार जावेद अख्तर ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर एक शिकायत की है। इस फिल्म को ओमंग कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं और विवेक ओबेरॉय पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के रोल में हैं। पीएम मोदी के जीवन पर बन रही इस फिल्म पर कई तरह की बातें हो रही हैं तो वहीं, इस फिल्म के रिलीज डेट पर भी बहस शुरू हो गई है। जावेद अख्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के पोस्टर पर हैरानी जताते हुए बड़ी बात कही है।

बायोपिक का पोस्टर देख हैरान हुए जावेद अख्तर

बायोपिक का पोस्टर देख हैरान हुए जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने ट्वीट किया,'मैं फिल्म के पोस्टर पर अपना नाम देखकर हैरान हूं। मैंने फिल्म के लिए कोई भी गाना नहीं लिखा है।' इस ट्वीट के साथ जावेद अख्तर ने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर पर जावेद अख्तर के अलावा प्रसून जोशी, समीर, अभेंद्र कुमार उपाध्याय, सरदारा, पैरी जी और लवराज का नाम भी है। इस फिल्म का ट्रेलर 20 मार्च को ऑनलाइन जारी किया गया था।

5 अप्रैल को रिलीज हो रही है फिल्म

फिल्म के पहले पोस्टर को जनवरी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 23 भाषाओं में जारी किया था। पहले 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज डेट 12 अप्रैल रखी गई थी, लेकिन बाद में इसे 5 अप्रैल कर दिया गया। फिल्म के रिलीज डेट को लेकर भी बहस शुरू हो गई है क्योंकि 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होनी है।

विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी की भूमिका में

विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी की भूमिका में

विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोज जोशी अमित शाह की भूमिका में हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात के कई हिस्सों में की गई है। फिल्म में दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, जरीना वहाब और बरखा बिष्ट भी नजर आएंगे। फिल्म 5 अप्रैल 2019 को रिलीज हो रही है। फिल्म को 'सरबजीत' और 'मैरी कॉम' के डायरेक्टर ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। एस सिंह, आनंद पंडित और सुरेश ओबेरॉय मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+