ट्विटर यूजर ने पूछा मुस्लिम आमिर क्यों करेंगे महाभारत में काम?, जावेद अख्तर ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड में इन दिनों 1,000 करोड़ की महाभारत के बड़े चर्चे हैं। खबरें है कि सीरीज के तौर पर बनने वाली इस महाभारत में आमिर खान भी मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। जहां इस खबर से आमिर के फैंस खुश हैं, वहीं कुछ लोगों को ये बात रास नहीं आई कि एक मुस्लिम हिंदू पौराणिक कथा में क्यों काम करेगा।

Javed Akhtar

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों 1,000 करोड़ की महाभारत के बड़े चर्चे हैं। खबरें है कि सीरीज के तौर पर बनने वाली इस महाभारत में आमिर खान भी मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। जहां इस खबर से आमिर के फैंस खुश हैं, वहीं कुछ लोगों को ये बात रास नहीं आई कि एक मुस्लिम हिंदू पौराणिक कथा में क्यों काम करेगा। ऐसे ही एक शख्स ने जब ट्विटर पर ये सवाल उठाया तो शायर और गीतकार जावेद अख्तर ने उसे करारा जवाब दिया। जावेद अख्तर ने ऐसी बात बोलने वाले शख्स को लुच्चा कहा और उसकी जमकर क्लास लगाई।

आमिर के रोल पर सोशल मीडिया में उठ रहे सवाल

आमिर के रोल पर सोशल मीडिया में उठ रहे सवाल

बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि 1,000 करोड़ के बजट में बनने वाली महाभारत में आमिर मुख्य भूमिका में से एक निभा सकते हैं। आमिर के महाभारत में काम करने से उनके फैंस काफी खुश हैं, लेकिन कुछ लोग इससे नाराज हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की है कि आमिर एक मुस्लिम होते हुए हिंदू पुराण में क्यों भूमिका निभाएंगे? इसपर जावेद अख्तर ने करारा जवाब दिया है।

'मुस्लिम आमिर क्यों निभा रहे हिंदू किरदार?'

'मुस्लिम आमिर क्यों निभा रहे हिंदू किरदार?'

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'आखिर क्यों आमिर खान, एक मुस्लिम को हिंदुओं के सबसे प्राचीन और पवित्र महाभारत में काम करना चाहिए? क्या नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार कांग्रेस के नक्शेकदम पर चल रही है और धर्मनिरपेक्षता के नाम पर खड़ी है? क्या मुस्लिम किसी हिंदु को मोहम्मद की जीवनी में काम करने देंगे?' इस ट्वीट से कवि और गीतकार जावेद अख्तर इतने नाराज हो गए कि उन्होंने उसे करारा जवाब दिया।

जावेद अख्तर ने दिया करारा जवाब

जावेद अख्तर ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'लुच्चा, लफंगा! क्या तुमने फ्रांस में महाभारत पर पीटर ब्रुक्स का प्रोडक्शन नहीं देखा। मैं जानना चाहूंगा कि हमारे देश में नफरत फैलाने के लिए तुम्हें कौन सी विदेशी एजेंसी पैसे दे रही है।' जावेद अख्तर का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने आगे कहा, 'साफ है कि तुम हमारी भारतीय परंपराओं और संस्कृति के बारे में कुछ नहीं जानते। क्या तुम जानते हो रस खान, बुल्ले शाह, बाबा फरीद अकबराबादी कौन थे?आप सांप्रदायिकता के बदबूदार कुएं में सिर्फ एक मेंढक हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+