जावेद अख्तर ने साधा वीके सिंह पर निशाना, कहा- बेचारे को तो अपना डेट ऑफ बर्थ भी नहीं पता
नयी दिल्ली। गीतकार जावेद अख्तर ने मोदी सरकार के विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह को निशाने पर लिया है। जावेद अख्तर ने वीके सिंह द्वारा अकबर रोड का नाम बदलने की मांग को लेकर उनपर निशाना साधा है। जावेद अख्तर ने वीके सिंह को लेकर ट्वीट किया है और लिखा है कि वीके सिंह को इतिहास की जानकारी न होने के लिए माफ कर दीजिए। उन बेचारे को तो अपनी जन्मतिथि तक के बारे में पता नहीं है।

आपको बता दें कि पिछले महीने वैकेंया नायडू को पत्र लिखकर दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड रखने की मांग की थी। वीके सिंह ने कहा था कि महाराणा प्रताप ने मुगल बादशाह अकबर के बढ़ते शासन को रोकने में एक अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा था कि सड़क का नाम बदलने से महाराणा प्रताप को सच्चा सम्मान प्राप्त होगा। धर्मनिरपेक्षता के उनके सिद्धांत को पहचान मिलेगी, जिससे हमारा देश महान बनेगा।
Please forgive VK singh for his total ignorance of history . Poor fellow doesn't know even his own date of birth .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) June 3, 2016
हलांकि ये मांग रखने वाले वीके सिंह अकेले मंत्री नहीं है। उनके अलावा भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी अकबर रोड का नाम बदलने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications