पुलवामा हमले के बाद जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने ठुकराया पाकिस्तान का न्योता

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर लेखक-शायर जावेद अख्तर ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के कराची में होने वाले लिटरेचर कॉन्फ्रेंस में शामिल ना होने का फैसला किया है। जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ कराची आर्ट काउंसिल में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाने वाले थे। पुलवामा हमले के बाद उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

कराची जाने का न्योता ठुकराया

कराची जाने का न्योता ठुकराया

जावेद अख्तर ने पुलवामा हमले के बाद ट्वीट किया, 'कराची आर्ट काउंसिल ने हमें आमंत्रित किया था, शबाना और मैं दो दिन के लिए कैफी आजमी और उनकी कविताओं पर होने वाली लिट कॉन्फ्रेंस के लिए वहां जाने वाले थे। हमने यह दौरा रद्द कर दिया है। भारत-पाक युद्ध के दौरान साल 1965 में कैफी साहब ने एक कविता लिखी थी,... और फिर कृष्ण ने अर्जुन से कहा..'

शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी

जावेद अख्तर ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सीआरपीएफ के शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और सीआरपीएफ संग अपने रिश्ते के बारे में बताया। जावेद अख्तर ही नहीं पूरा बॉलीवुड इस कायरतापूर्ण हमले की एक स्वर में आचोलना कर रहा है। कई कलाकारों ने ट्वीट के जरिए पुलवामा हमले पर शोक जताया था। वहीं कुछ कलाकारों ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की थी।

आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद

आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 CRPF के जवान शहीद हो गए। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आतंकियों की मदद करने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर देशभर से आवाजें उठ रही हैं, लोगों में गुस्सा है, वे जगह-जगह पाकिस्तान का पुतला फूंक रहे हैं और केंद्र सरकार से इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहे हैं। पुलवामा हमले पर आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी जिसमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी दलों ने सरकार का साथ देने की बात कही और इसको लेकर एक प्रस्ताव भी पास किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+