51 थारपारकर गायों और 3 अरबी घोड़ों समेत कुल कितनी संपत्ति के मालिक थे जसवंत सिंह
नई दिल्ली- पूर्व भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने अपना आखिरी चुनाव 2014 में तब बीजेपी के खिलाफ लड़ा था, जब देश में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही थी। वह राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस के पूर्व विधायक सोनाराम से चुनाव हार गए थे। उस चुनाव में भाजपा के इस पूर्व दिग्गज नेता ने अपनी कुल संपत्ति का जो आधिकारिक ब्योरा दिया था, उसमें उन्होंने थार की स्थानीय नस्ल की गायों समेत उन्नत अरबी नस्ल के घोड़ों और वाहनों का भी जिक्र किया था। आइए जानते हैं कि उनके उस चुनावी हलफनामे में कुल कितनी संपत्ति का जिक्र हुआ था।

जसवंत सिंह की कुल संपत्ति
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह ने अपना आखिरी चुनाव राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट से भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ लड़ा था। इससे पहले वह पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। अपने अंतिम चुनाव में उन्होंने चुनावी हलफनामे में कुल 7.5 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया था। इसमें उन्होंने कुल 1,49,83,510.08 रुपये की चल संपत्ति बताई गई थी, जिसमें उनके हाथ में 51,570 रुपये कैश के रूप में थे। जबकि, उनके पास अपने नाम से कुल 6,14,50,000 रुपये की अचल संपत्ति थी।
Recommended Video

जसवंत सिंह पर नहीं थी कोई देनदारी
अगर इस संपत्ति में उस समय बताए गए आंकड़ों के हिसाब से उनकी पत्नी शीतल कुमारी की संपत्ति का भी ब्योरा जोड़ें तो यह और ज्यादा हो जाता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किए गए एफिडेविट के अनुसार देश के पूर्व रक्षा, वित्त और विदेश मंत्री रहे जसवंत सिंह की पत्नी के पास 77,56,480 रुपये की चल और 3,62,35,000 रुपये की अचल संपत्ति थी। हलफनामे के मुताबिक जसवंत सिंह और उनकी पत्नी पर किसी तरह की कोई देनदारी नहीं थी।

जसवंत सिंह के फार्म में 51 थारपारकर गायें थीं
जसवंत सिंह ने अपने नाम की जो करीब 1.5 करोड़ रुपये की चल संपत्ति का जिक्र किया था, उसमें राजस्थान के थार मरुस्थल इलाके में पाई जाने वाली स्थानीय थारपारकर नस्ल की 51 गायों की झुंड भी शामिल थी। ये गायें उनकी जैसलमेर और बाड़मेर फॉर्म में थीं। दोहरे उद्देश्य वाली थारपारकर नस्ल की गाय मुख्य रूप से अपनी बहुत ज्यादा मात्रा में दूध देने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। इस नस्ल का नाम ही थार इलाके पर पड़ा है। जबकि, जोधपुर में जसवंत सिंह का फार्म हाउस है, जहां थारपारकर गायों के प्रजनन का भी काम होता है।

उपहार में मिले थे अरबी घोड़े
इसके अलावा जसवंत सिंह ने चुनावी हलफनामे में जिन तीन अरबी घोड़ों का जिक्र किया था, उनमें से दो अरबी घोड़े उन्हें सऊदी अरब के प्रिंस ने उपहार में दिए थे और तीसरा भारत में ही पैदा हुआ था। जानकारी के मुताबिक जसवंत सिंह ने उन्नत ब्रीड के गायें और सांड एक स्थानीय रिसर्च सेंटर और गौशाला को दान में भी दिए हैं।

जसंवत के पास कुल सात वाहन थे
इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री ने चुनावी हलफनामे में अपने पास मौजूद वाहनों का भी ब्योरा चुनाव आयोग को दिया था। इसके मुताबिक तब उनके पास कृषि कार्य के लिए एक ट्रैक्टर के अलावा तीन गाड़ियां थीं। इनमें एक फिएट, एक टाटा सफारी और एक टाटा मरीना का जिक्र किया गया था। जबकि उनकी पत्नी के पास भी तीन वाहन थे, जिनमें दो टोयोटा इनोवा शामिल है।
-
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications