'जस्सी जैसी कोई नहीं' फेम मोना सिंह ने ब्वॉयफ्रेंड श्याम संग रचाई शादी, देखें Wedding Pics
मुंबई। टीवी की दुनिया में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' शो के जरिए तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह आज शादी के बंधन में बंध गई हैं, उन्होंने शुक्रवार को साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम से शादी की है, इंडिया टूडे ने मोना की शादी की तस्वीरों को रिलीज किया है, जिनमें दुल्हन के जोड़े में मोना सिंह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं, लाल रंग के जोड़े और कलीरें में मोना सिंह किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही हैं, मोना सिंह की शादी को काफी प्राइवेट रखा गया, वो मीडिया अटेंशन नहीं चाहती थीं इसलिए उनकी शादी के बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं था।
Recommended Video
|
मोना ने बैंकर श्याम से शादी की है...
मोना ने बैंकर श्याम से शादी की है, दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, ये शादी पंजाबी रीति रिवाज से संपन्न हुई है, श्याम के बारे में मोना सिंह ने काफी कुछ मीडिया में नहीं बताया है, फिलहाल दोनों आज सात जन्मों के बंधन में हमेशा-हमेशा के लिए बन गए हैं।
इनके साथ जुड़ चुका है नाम
गौरतलब है कि मोना सिंह का नाम इससे पहले टीवी एक्टर करण ओबेरॉय और फिल्म एक्टर बॉलीवुड ऐक्टर विद्युत जामवाल के साथ जुड़ चुका है।
यह पढ़ें: रायपुर में दिखा राहुल गांधी का जुदा अंदाज, ढोलक की थाप पर थिरकते नजर आए, Video वायरल
मोना ने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' शो जीता
बता दें कि मोना सिंह का जन्म 8 अक्टूबर 1981 में पुणे, भारत में हुआ था। मोना सिंह ने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2003 में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' हिट शो से की थी,उसके बाद वर्ष 2006 में यह रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' शो जीता था, इसके बाद इन्होंने फेमिना मिस इंडिया के प्रस्तोता के रूप में कार्य किया।
|
'थ्री ईडियट्स' फिल्म में भी आई थीं नजर में...
इसके बाद 2007 और 2010 में 'झलक दिखला जा' के दूसरे और तीसरे सत्र में होस्ट के रूप में कार्य किया। एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा नामक रियलिटी शो के 5 सीजन को इन्होंने होस्ट किया है। इसके अलावा इन्होंने 'थ्री ईडियट्स' और 'उट-पटांग' फिल्मों में भी करेक्टर रोल प्ले किए हैं।