Jasdan assembly by-poll result: बीजेपी प्रत्याशी कुंवरजी बावलिया 19985 वोटों से जीते , कांग्रेस को मिली हार

नई दिल्ली। आज गुजरात जसदण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आ गया है, जिस पर भाजपा के कुंवरजी बावलिया चुनाव जीत गए हैं, बावलिया ने कांग्रेस के अवसर नाकिया को 19985 वोटों से हराया है। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बवालिया को बधाई देते हुए राज्य की जनता का धन्यवाद दिया है, वो इस सिलसिले में आज दिन में रैली भी करने वाले हैं। आपको बता दें कि कुंवरजी बावलिया को 90263 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अवसर नाकिया को 70283 वोट मिले हैं।

Bypoll: बावलिया की जीत के बाद गुजरात में BJP का शतक

कुंवरजी बावलिया की जीत के साथ गुजरात बीजेपी का विधानसभा में आंकड़ा 100 पर पहुंच गया है, 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 99 सीट मिली थी। आपको बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव में जसदण सीट से कांग्रेस के टिकट पर बावलिया ने जीत दर्ज की थी। बवालिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने जुलाई में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिस कारण यहां उपचुनाव हुआ था। ये बावलिया की लगातार छठवीं जीत है।

मालूम हो कि तीन हिंदी भाषी राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली हार के बाद उपचुनाव पर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस की निगाहें जमी हुई थीं। लोकसभा के लिए 2019 में होने वाले आम चुनावों से पहले यह उपचुनाव दोनों दलों के मध्य प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया था, फिलहाल एक बार फिर से गुजरात में भाजपा की पताका लहराई है और कांग्रेस को निराशा हाथ लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+