जापानी Girl पर चढ़ा 'बेशर्म रंग' का फीवर, एकदम दीपिका जैसा किया डांस, सोशल मीडिया बना दीवाना, देखें Video

अब एक जापानी वीडियो क्रिएटर (Japanese Video creator ) पर 'बेशर्म रंग' गाने का फीवर चढ़ा है, जिसने हूबहू दीपिका पादुकोण जैसा डांस किया है।

Japanese girl dance video viral

Japanese woman Mayo dance video on Besharam Rang: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) काफी लंबे वक्त के बाद एक बार फिर अपनी फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। साल 2018 में आई उनकी फिल्म 'जीरो' के 5 साल बाद किंग खान 'पठान' से कमबैक कर रहे हैं, लेकिन उनकी फिल्म को अपने सॉन्ग 'बेशर्म रंग' की वजह से विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अब एक बार फिर ये गाना उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब एक जापानी वीडियो क्रिएटर (Japanese Video creator ) ने 'बेशर्म रंग' पर डांस ने लोगों का अपना दीवाना बना दिया।

जैपनीज गर्ल मेयो जापान के आगे दीपिका फेल!

जैपनीज गर्ल मेयो जापान के आगे दीपिका फेल!

एक तरफ फिल्म 'पठान' के गाने बेशर्म रंग पर बवाल मचा हुआ है। लोग अपने-अपने तरीके से फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। दूसरी तरफ फिल्म के इस गाने ने लाखों व्यूज बटोरे हैं। वहीं गाने का क्रेज इस कदर हावी हो चुका है कि एक जैपनीज गर्ल मेयो जापान (Mayo Japan) ने अपने डांस से दीपिका को फेल कर दिया!

'बेशर्म रंग' पर किया शानदार डांस

'बेशर्म रंग' पर किया शानदार डांस

गाना 'बेशर्म रंग' इतना पॉपुलर हो चुका है कि लोग अपने-अपने अंदाज में रील्स बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा कई मशहूर हस्तियों ने भी गाने को रीक्रिएट कर अपना वीडियो शेयर किया है। अब इस सॉन्ग का क्रेज दूसरे देशों तक जा पहुंचा है। अब जापानी गर्ल ने भी दीपिका के डांस की हूबहू नकल उतारी है, जिसको लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। मेयो जापान ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण की तरह डांस करतीं नजर आ रही हैं।

वीडियो को मिले 1 लाख से ज्यादा व्यूज

वीडियो को मिले 1 लाख से ज्यादा व्यूज

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेयो जापान ने वीडियो में ब्लैक कलर की लेगिंग के साथ एक रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है। जो दीपिका की तरह डांस मूव्स और हुक स्टेप को कॉपी कर रही है। इसी के साथ वीडियो के साइड में ओरिजन गाना भी जोड़ा गया है, जिसको देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जापानी गर्ल ने किस तरह से गाने को रिक्रिएट किया है। इस क्लिप में काकेताकु नाम का एक शख्स, शाहरुख खान का रोल प्ले कर रहा है।

यूजर्स ने की तारीफ और आलोचना

यूजर्स ने की तारीफ और आलोचना

वीडियो को इंस्टा पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "जापान से बेशर्म रंग दीपिका पादुकोण की तरह सेक्सी डांस करने की कोशिश की, लेकिन निश्चित रूप से मैं उसकी बराबरी नहीं कर सकी। कम से कम मैंने ट्राई तो किया. kaketaku को स्पेशल थैंक्स, जिन्होंने शाहरुख खान की तरह एक्टिंग करने की कोशिश की।" इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स तारीफ और आलोचना दोनों करते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+