क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

1901 के बाद 2021 में सबसे गर्म महीना रहा जनवरी और फरवरी, जानिए आगे कैसे रहेगा मौसम

Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 121 सालों (1901 से लेकर अब तक) के औसत तापमान के आधार पर, जनवरी सर्दियों का तीसरा सबसे गर्म महीना था वहीं न्यूनतम तापमान के आधार पर फरवरी दूसरा सबसे गर्म महीना दर्ज किया गया। आईएमडी रिपोर्ट के मुताबिक 1901 से लेकर 2021 के बीच पूरे भारत का औसत न्यूनतम तापमान 14.78 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 1919 में जनवरी का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था और यह अब तक की सबसे गर्म जनवरी थी। आइएमडी ने कहा, 'इसलिए जनवरी 2021, वर्ष 1958 के बाद से 62 साल में सबसे गर्म महीना था।

1901 के बाद 2021 में सबसे गर्म महीना रहा जनवरी और फरवरी, जानिए आगे कैसे रहेगा मौसम

ताजा तापमान के मुताबिक दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। ऐसा ही तापमान तापमान का यह रुझान आगे भी बने रहने की संभावना है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ में कमी के कारण अचानक तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है।

इसके वापस आने के बाद गर्मी के प्रकोप से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। उत्तर प्रदेश में कानपुर, गोरखपुर व आसपास के क्षेत्रों में उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। हवा चलने से सुबह और रात को ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के जाने से उत्तर पश्चिमी हवा आनी शुरू हो गई है। इसका असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में पड़ रहा है। तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया।

West Bengal Assembly Elections 2021: गायिका अदिति मुंशी सहित बंगाली फिल्म जगत के कई कलाकार TMC में शामिलWest Bengal Assembly Elections 2021: गायिका अदिति मुंशी सहित बंगाली फिल्म जगत के कई कलाकार TMC में शामिल

Comments
English summary
January-February Second Warmest Winter Months Since 1901: Weather Office
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X