जाह्नवी कपूर ने लाल ड्रेस में शेयर की ऐसी-ऐसी बोल्ड तस्वीरें, फैंस बोले- ये रूप तो पहली बार देखा
जाह्नवी कपूर ने लाल ड्रेस में शेयर की ऐसी-ऐसी बोल्ड तस्वीरें, फैंस बोले- ये रूप तो पहली बार देखा
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की हाल ही में नई फिल्म रूही रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर तो जाह्नवी कपूर चर्चा में थीं हीं, अब वो अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर भी ध्यान खींच रही हैं। जाह्नवी ने फोटोशूट कराया है, जिसकी कुछ तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीरों में जाह्नवी कपूर काफी बोल्ड दिख रही हैं। तस्वीरें उनके शेयर करने के कुछ घंटे के भीतर ही वायरल हो गई हैं।

रेड ड्रेस में जाह्नवी का जलवा
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने सोमवार शाम को ये तस्वीरें शेयर की हैं। जाह्नवी कपूर ने रेड कलर की ड्रेस में ये तस्वीरें खिचाईं हैं। इस फोटोशूट के लिए जाह्नवी ने न्यूड मेकअप किया है। वहीं उन्होंने सिल्वर इयररिंग्स पहन रखी हैं। जाह्नवी ने ये तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, बसंत के इस मौसम में चेरी।

फैंस को पसंद आया जाह्नवी का अंदाज
जाह्नवी का ये स्टाइल और ड्रेस उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। जाह्नवी की तस्वीरों को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों लोग अब तक कमेंट कर चुके हैं। कई लोगों ने तो कमेंट कर जाह्नवी की तुलना श्रीदेवी से की है तो कुछ ने उन्हें बॉलीवुड की नई हॉट बेब लिखा है। एक यूजर ने तो ये भी लिख दिया कि ये आपका अब तक का सबसे बोल्ड अवतार है, जो हमने पहले नहीं देखा था।

बीते हफ्ते रिलीज हुई है जाह्नवी की फिल्म रूही
जाह्नवी कपूर की राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ फिल्म 'रूही' बीते हफ्ते 11 मार्च को रिलीज हो गई है। खास बात ये है कि लॉकडाउन के बाद ये पहली बड़े सितारों वाली फिल्म है, जिसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को समीक्षकों से बहुत तारीफ ना मिलने के बावजूद फिल्म की कमाई भी ठीकठाक रही है। वहीं जाह्नवी को अपने रोल के लिए तारीफ भी मिल रही है। इस फिल्म ने अब तक यानी रिलीज होने के बाद चार दिन में 12.58 करोड़ कमा लिए हैं। रूही करीब 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ये एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म को हार्दिक मेहता ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications