जन-धन योजना की 7वीं सालगिरह पर बोले पीएम मोदी, इस स्कीम से भारत में विकास की गति बदली
नई दिल्ली, अगस्त 28। प्रधानमंत्री जन-धन योजना की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस पहल ने ना सिर्फ भारत में विकास की गति को बदला है, बल्कि अनगिनत भारतीयों के लिए वित्तीय समावेशन और गरिमापूर्ण जीवन के साथ-साथ सशक्तिकरण को सुनिश्चित किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जन-धन योजना ने पारदर्शिता को भी बढ़ाने में मदद की है।

योजना के लिए काम करने वालों का धन्यवाद- पीएम
Recommended Video
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं उन सभी लोगों के अथक प्रयासों की सराहना करना चाहता हूं, जिन्होंने इस योजना को सफल बनाने के लिए काम किया। पीएम ने कहा कि ऐसे लोगों के प्रयास की वजह से ही ये सुनिश्चित हो पाया है कि भारत के नागरिक आज अपने बेहतर जीवन का नेतृत्व कर रहे हैं।
योजना की सातवीं सालगिरह पर पीएम मोदी का ट्वीट
पीएम मोदी ने जन-धन योजना की सातवीं सालगिरह पर ट्वीट कर कहा, "आज जन-धन योजना के सात साल हो रहे हैं। एक ऐसी पहल जिसने भारत के विकास की गति को हमेशा के लिए बदल दिया। इस योजना ने वित्तीय समावेशन और सम्मान का जीवन सुनिश्चित करने के साथ ही अनगिनत भारतीयों का सशक्तीकरण सुनिश्चित किया है। जन-धन योजना ने पारदर्शिता को मजबूत करने में भी मदद की है।"
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी किया ट्वीट
पीएम मोदी के अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी जन धन योजना की सातवीं वर्षगांठ पर कहा, "PMJDY की वजह से पिछले 7 साल में देश की अर्थव्यवस्था में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। एक तरफ अगर करोड़ों लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा गया है तो वहीं दूसरी तरफ हर गरीब तक सरकारी योजनाओं का समय रहते लाभ पहुंचा है।
निर्मला सीतारण ने इस योजना से जुड़े कुछ आंकड़े भी पेश किया है। निर्मला सीतारमण ने बताया है कि जन धन योजना के तहत इन सात सालों में 43.04 करोड़ लोगों का खाता खोला गया है। इसमें भी 55 प्रतिशत अकाउंट तो अकेले महिलाओं के खोले गए हैं, वहीं 67 प्रतिशत गांव और दूर-दराज वाले इलाकों में सक्रिय करवाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications