Jan Dhan accounts की संख्या 50 करोड़ के पार, 67% ग्रामीण क्षेत्रों में खुले खाते, जानिए डिटेल
पीएम जन धन योजना के तहत खाते खुलवाने के मामले में महिलाओं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। अब तक खोले गए 50 करोड़ से अधिक खातों में 56% अकाउंट महिलाओं के हैं।
Number of Jan Dhan accounts: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अब तक खोले खातों की संख्या का ब्यौरा दिया है। केंद्र की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि बैंकों द्वारा दी गई रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 अगस्त 2023 तक जन धन खातों की संख्या 50 करोड़ से अधिक पहुंच चुकी है। इन खातों में अब तक लगभग 34 करोड़ RuPay डेबिट कार्ड जारी किए गए हैं।
प्रधानमंत्री जन धन योजना को लेकर जारी एक बयान में शुक्रवार को केंद्र सरकार के कहा कि ऐसे खातों की संख्या अब 50 करोड़ के पार पहुंच गई है। ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों में खोले गए खातों में कुल जमा राशि 2.03 करोड़ से अधिक है।

केंद्र सरकार ने कहा, "बैंकों की ओर प्रस्तुत नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 9 अगस्त 2023 तक जन धन खातों की कुल संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई है। इन खातों में से 56% खाते महिलाओं के हैं। 67% खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में खोले गए हैं। इन खातों में जमा राशि 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक है और इन खातों में लगभग 34 करोड़ RuPay कार्ड मुफ्त जारी किए गए हैं। पीएमजेडीवाई खातों में औसत शेष राशि 4,076 रुपये है और 5.5 करोड़ से अधिक पीएमजेडीवाई खातों को डीबीटी लाभ मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications